विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर स्टेशन पर आनंद विहार-पटना सुविधा एक्सप्रेस के इंजन का ब्रेक जाम, डेढ़ घंटे तक फंसी रही ट्रेन

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:18 PM (IST)

बक्सर स्टेशन पर आनंद बिहार पटना सुविधा एक्सप्रेस का इंजन ब्रेक जाम होने से डेढ़ घंटे तक फंसी रही।

बक्सर जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। (जागरण)

बक्सर जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। (जागरण)

HighLights

  1. आनंद बिहार पटना एक्सप्रेस का इंजन ब्रेक जाम हुआ।

  2. बक्सर स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक खड़ी रही ट्रेन।

  3. खराब इंजन प्लेटफार्म एक पर, परिचालन प्रभावित।

जागरण संवाददाता, बक्सर। शनिवार की शाम बक्सर स्टेशन पर पहुंचते ही 13252 आनंद बिहार पटना सुविधा एक्सप्रेस के इंजन का अचानक ब्रेक जाम हो गया।

करीब डेढ घंटे से खड़ी ट्रेन को इंजन से काटकर दूसरा इंजन प्लेटफार्म नंबर तीन पर ले गया तब यहां से रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 4.25 बजे के करीब बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही इंजन का ब्रेक जाम होकर फंस गया।

इस दौरान चालक द्वारा भरपूर प्रयासों के बावजूद जब ब्रेक नहीं छूटा तब कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इस बीच दानापुर कंट्रोल से दूसरा इंजन बक्सर पहुंचने के बाद ट्रेन के इंजन को काटकर प्लेटफार्म नंबर एक पर ही छोड़ दिया गया और दूसरा इंजन पूरी ट्रेन को खींचकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर ले गया।

जानकारी देते आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि शाम सात बजे के करीब पूरी ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर लाने के बाद अब पीछे से इंजन आकर आगे लगने के बाद ट्रेन बक्सर से पटना के लिए रवाना हो जाएगी।

आ रही टीम

खराब इंजन के ब्रेक की मरम्मत के लिए तकनीशियनों की टीम आ रही है। ब्रेक सही होने के बाद जब इंजन एक नम्बर प्लेटफार्म से हटेगा तभी अन्य ट्रेनों का एक नंबर पर आगमन हो पाएगा।

प्लेटफार्म नंबर एक पर ही इंजन खड़ी रहने के कारण पीछे से आ रही ट्रेनों के लिए फिलहाल प्लेटफार्म नंबर तीन से परिचालन की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार-टाटानगर रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: रोलिंग ब्लॉक के कारण बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।