विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Buxar News: बक्सर पुलिस ने 24 घंटे में 18 लोगों को क्यों किया गिरफ्तार? एसपी ने लिया एक्शन

Published: Fri, 11 Apr 2025 02:54 PM (IST)

Buxar News बक्सर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में 18 लोगों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

बक्सर पुलिस ने 24 घंटे में 18 को किया गिरफ्तार (जागरण)
बक्सर पुलिस ने 24 घंटे में 18 को किया गिरफ्तार (जागरण)

जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: अपराध नियंत्रण की दिशा में बक्सर पुलिस की कार्रवाई के तहत गुरुवार को 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न मामलों में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कोर्ट से जारी 38 वारंट का निष्पादन करते हुए पुलिस ने अन्य जिम्मेदारियां पूरी की है।

जिला पुलिस कार्यालय से इस संबंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को हत्या के प्रयास मामले में पांच तथा पुलिस पर हमला करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

शराब तस्करों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत गुरुवार को भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्करी की 3145 लीटर अंग्रेजी शराब के अलावा 60 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।

वहीं, नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत नशे में पांच लोगो को गिरफ्तार कर जुर्माना के लिए कोर्ट को सुपुर्द किया गया है। इनसे अलग कोर्ट के आदेश पर कुर्की के चार मामलों का निष्पादन किया गया है, जबकि कोर्ट से जारी वारंट के आलोक में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया है।

इसके अलावा अपराध के अन्य किसी शीर्ष में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी ओर अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर लगाम कसने को चलाये जा रहे वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त वाहनों से 1.07 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।

ये भी पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा के लालबाग मोहल्ला में बवाल, प्रसाद लेने गए 3 युवकों पर तलवार से हमला, 1 की मौत

Gaya News: गया में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार; इलाके में सनसनी