बक्सर में बड़ी वारदात; भाई के साथ जा रही लड़की के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
बक्सर के नावानगर स्थित सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। नहर ...और पढ़ें

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
HighLights
बक्सर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना
पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
नहर किनारे हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
संवाद सहयोगी, नावानगर (बक्सर)। Buxar News: सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट नहर के किनारे एक किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।
डुमरांव एसडीपीओ पुलस्त्य कुमार के नेतृत्व में बक्सर महिला थाना प्रभारी, नावानगर थाना प्रभारी, सोनवर्षा थाना प्रभारी तथा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
यह भी पढ़ें- बक्सर में गैंगरेप की घटना से फूटा आक्रोश; 5 घंटे तक NH जाम, एसपी ने कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा पर दिया भरोसा
बाइक सवार तीन युवकों ने जबरन उठाया
पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। किशोरी अपने भाई के साथ गांव से कड़सर की ओर जा रही थी।
दगौली पुल के पास पहुंचते ही तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोका और जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए।
इसके बाद नहर के किनारे बनी एक झोपड़ी के पास ले जाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बहरहाल इस घटना से लोग हैरान हैं।
