विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE-4 परीक्षा पर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कब तय होगी एग्जाम की तारीख

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:36 PM (IST)

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की तिथि नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद तय ...और पढ़ें

मिथिलेश तिवारी ने बताया कब तय होगी एग्जाम की तारीख (फाइल फोटो)

मिथिलेश तिवारी ने बताया कब तय होगी एग्जाम की तारीख (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा तिथि नए अध्यक्ष तय करेंगे।

  2. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।

  3. 33,320 शिक्षक पदों पर होनी है नियुक्ति।

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण टीआरई-4 की परीक्षा तिथि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद निर्धारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परीक्षा तिथि तय करना आयोग के अधिकार क्षेत्र में है। 

यह जानकारी बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को स्थानीय शहर के लालगंज कड़वी स्थित जगदीश आई हास्पिटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान दी। 

उल्लेखनीय है कि टीआरई-4 के तहत 33,320 शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित होने का इंतजार है।

10 हजार से अधिक मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल शिक्षा मंत्री ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। साथ ही निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर के माध्यम से गरीब मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

जगदीश आई हॉस्पिटल के निदेशक सह रोटेरियन प्रदीप जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष इस शिविर का आयोजन किया जाता है। अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा चुका है। उनका संकल्प है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद की आंखों की रोशनी न छिने।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में बना प्लान 19 साल बाद बिहार में होगा पूरा, PM मोदी ₹10439 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन  


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।