बहन के घर दुर्गा पूजा में घूमने आया था भाई, आरा में अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
भोजपुर जिले के आरा शहर में दुर्गा पूजा पर बहन के घर आए 19 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-1792429623650_m.webp)
जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)
HighLights
आरा में 19 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार की हत्या।
दुर्गा पूजा पर बहन के घर आया था मृतक।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
सीने के पास गोली का निशान पाया गया है। इस दौरान एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किया।
वह अपनी छोटी बहन के घर दुर्गा पूजा घूमने आया था। इब्राहिम नगर के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक पढ़ाई करने के साथ नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। वह अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिनगर, धरहरा आया हुआ था।
-1792429706832.webp)
इसी दौरान सोमवार की देर शाम इब्राहिम नगर के पास उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, गिरफ्तारी को दबिश
वारदात की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और इंस्पेक्टर देवराज राय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि, अभिषेक की हत्या किस वजह से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि सचिन नामक एक युवक से वाद-विवाद की बात सामने आई है।
जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। इधर,महज 19 वर्ष की उम्र में युवक की हत्या से स्वजन में मातम पसरा गया है।
यह भी पढ़ें- रोहतास में सड़क हादसा: आरा-मोहनिया फोरलेन पर बुलेट की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल
