विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: आरा जेल में अचानक हुई छापामारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप; दो फोन बरामद

Published: Wed, 10 Jul 2024 10:23 PM (GMT+05:30)

जेल में बंद बंदियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से जेल में कैदियों ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. कारा उपाधीक्षक के नेतृत्व में चला औचक निरीक्षण अभियान
  2. विचाराधीन बंदी वीर कुमार के पास से बरामद हुआ एक फोन
  3. छापामारी को लेकर काफी देर तक मची रही अफरा-तफरी

जागरण संवाददाता, आरा। आरा मंडल कारा (Ara Jail) में गुरुवार को छापामारी के दौरान दो बंदियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसे लेकर कारा उपाधीक्षक के बयान पर प्राथमिकी की गई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर में कारा उपाधीक्षक के नेतृत्व में वार्डों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

सभी वार्डों की तलाशी ली गई। इस दौरान, वार्ड नंबर आठ में बंद विचाराधीन बंदी अंबेदकर कॉलोनी निवासी वीर कुमार उर्फ बीरा के पास से मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा विचाराधीन बंदी शीतल टोला निवासी खटाई यादव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

इसे लेकर, टाउन थाना प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी लेकर काफी देर अफरा-तफरी मची रही। दोनों बंदियों का पुलिस रिकॉर्ड में कई केस दर्ज हैं। पूर्व में भी जेल में बंदियों के पास से मोबाइल बरामद हो चुका है।

बड़हरा में सैकड़ों लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Bihar News बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दो अलग अलग जगहों पर छापामारी कर सैकड़ों लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने इस दौरान तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों गिरफ्तार धंधेबाज के पास से एक स्कूटी भी बरामद किया गया है।

एक शराब धंधेबाज पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। इस दौरान, पुलिस बाइक और शराब जब्त कर फरार धंधेबाज का पता लगाने में जुट गई है।

बताया जाता है कि पुलिस ने पैगा गांव में छापामारी कर 250 लीटर देशी शराब के साथ भूटेली यादव और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधूआ गांव निवासी कृष्ण कुमार व विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोनों शराब धंधेबाज अपने क्षेत्र से शराब बेचने भूटेली यादव के पास स्कूटी से लेकर आए थे। जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस ने तीनों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। छापामारी का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष भावना राय कर रहीं थीं।

यह भी पढ़ें-

Bhagalpur News: पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव की बढ़ेगी मुश्किल; छात्रा से हुई छेड़छाड़ में सामने आई भूमिका

Bihar Crime News: Bhagalpur DM के फर्जी फेसबुक अकाउंट से 20 हजार की ठगी, सीआरपीएफ जवान बनकर लगाया चूना