विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हवलदार के पुत्र की हत्या के बाद चंदवा मोड़ पर बवाल, आरा-बक्सर हाईवे जाम कर आगजनी; एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:41 PM (IST)

हवलदार हरेंद्र सिंह के पुत्र रीतिक सिंह की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

सड़क जाम के दौरान पहुंचे डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारी। (जागरण)

सड़क जाम के दौरान पहुंचे डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारी। (जागरण)

HighLights

  1. हवलदार के पुत्र रीतिक सिंह की गोली मारकर हत्या।

  2. आक्रोशित लोगों ने आरा-बक्सर हाईवे किया जाम।

  3. परिजनों ने हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की।

जागरण संवाददाता, आरा। हवलदार हरेंद्र सिंह के पुत्र रीतिक सिंह की सरेशाम गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

घटना से गुस्साए स्वजन और स्थानीय लोग शव के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप आरा-बक्सर हाईवे को जाम कर जमकर हंगामा किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की। इसके चलते हाईवे पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष रजनीकांत, दारोगा अविनाश, चंदेश्वर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम हटवाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनकी मांग थी कि हत्याकांड में शामिल आरोपितों का एनकाउंटर किया जाए और मौके पर एसपी को बुलाया जाए।

पुलिस पदाधिकारी लगातार लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

करीब दो-तीन घंटे तक रोषपूर्वक नारेबाजी की गई। रात दस बजे तक आक्रोशित लोग उत्तेजित रूप से हो-हंगामा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- आरा में खूनी खेल: स्पेशल ब्रांच के हवलदार के बेटे को खेत तक दौड़ाकर मारी गोली, दोस्त गंभीर; पुरानी रंजिश का शक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।