विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में 350 से ज्यादा पुलिस जवानों की छठ की छुट्टी पर लगा ब्रेक! दारोगा से लेकर सिपाही तक के आवेदन लंबित

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

भोजपुर जिले में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों की छठ महापर्व पर छुट्टी रद्द कर दी गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने ...और पढ़ें

पुलिस जवानों की छठ की छुट्टी पर लगा ब्रेक

पुलिस जवानों की छठ की छुट्टी पर लगा ब्रेक

HighLights

  1. 350 से अधिक पुलिसकर्मियों की छठ छुट्टी पर रोक।

  2. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के कारण छुट्टी के आवेदन लंबित।

  3. पुलिस मुख्यालय ने 16 नवंबर 2026 तक छुट्टियों पर लगाई रोक।

जागरण संवाददाता,आरा। छठ महापर्व पर घर जाकर व्रत करने की आस लगाए भोजपुर पुलिस के 350 से अधिक अधिकारी और कर्मियों को अभी छुट्टी की अनुमति नहीं मिली है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर छुट्टी पर रोक के कारण पुलिसकर्मियों के आवेदन लंबित हैं। 

इनमें करीब 20 दारोगा और एएसआई तथा 320 सिपाही और हवलदार शामिल हैं। जिले में करीब 3400 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। इनमें 2362 सिपाही और 1038 पुलिस पदाधिकारी हैं।

16 नवंबर 2026 तक छुट्टियों पर रोक 

छठ के दौरान घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की व्यापक तैनाती की जाती है। ऐसे में छुट्टी पर संशय बरकरार है। पिछले साल भी छठ महापर्व पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिली थी। इस बार वे छुट्टी मिलने की आस में थे।

हालांकि, कई पुलिसकर्मी व थानाध्यक्ष जिला स्थित अपने आवास ही अनुष्ठान शुरू कर दिए है। क्योंकि, बिहार पुलिस मुख्यालय ने दीपावली और छठ को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए छह से 16 नवंबर 2026 तक छुट्टियों पर रोक लगाई है। इस दौरान विशेष या आपातकालीन परिस्थितियों में ही उच्चाधिकारियों की अनुमति से छुट्टी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- अर्घ्य से 72 घंटे पहले ही छठ घाट पर 'कब्जा'! आरा में दरी और बेडशीट बिछाकर लोगों ने बुक की अपनी जगह


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।