विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्घ्य से 72 घंटे पहले ही छठ घाट पर 'कब्जा'! आरा में दरी और बेडशीट बिछाकर लोगों ने बुक की अपनी जगह

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:52 PM (GMT+05:30)

बिहिया नगर के छठ घाटों पर महापर्व शुरू होने से 72 घंटे पहले ही श्रद्धालुओं ने जगह घेर ली है। ...और पढ़ें

आरा में दरी और बेडशीट बिछाकर लोगों ने बुक की अपनी जगह

आरा में दरी और बेडशीट बिछाकर लोगों ने बुक की अपनी जगह

HighLights

  1. बिहिया छठ घाटों पर 72 घंटे पहले ही कब्जा।

  2. श्रद्धालु दरी-चादर बिछाकर जगह सुरक्षित कर रहे।

  3. देर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी।

संवाद सूत्र, बिहिया (आरा)। बिहिया नगर के जज बाजार स्थित छठ घाट पर महापर्व शुरू होने के 72 घंटे पहले ही श्रद्धालुओं ने अपना कब्जा जमा लिया है। तालाब के चारों ओर चप्पे-चप्पे पर दरी, चादर और बेडशीट बिछाकर लोग अपनी जगह सुरक्षित करने में जुटे हैं। 

इतना ही नहीं, जगह पर किसी दूसरे का कब्जा न हो, इसके लिए श्रद्धालु लगातार निगरानी भी कर रहे हैं।

छठ का पहला अर्घ्य 15 नवंबर की शाम को

घाट पर पहले पहुंचने और जगह घेरने की इस होड़ के बीच देर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। घाट पर जगह पाने से वंचित रह गए लोगों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है। 

हालांकि, आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस महापर्व के कारण कोई खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, घाट पर जगह के समान वितरण और व्यवस्था बनाने को लेकर भी अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। 

गौरतलब है कि महापर्व छठ का पहला अर्घ्य 15 नवंबर की शाम को दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम जगदीशपुर ओमप्रकाश लाल ने बताया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पटना में घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा नजदीकी छठ घाट का पता! बस इस WhatsApp नंबर पर भेजें 'Hi'




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।