विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा जंक्शन पर रुकेगी नांदेड़-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन, भोजपुर समेत आसपास के रेल यात्रियों को राहत

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:33 AM (IST)

दीपावली और छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हजूर साहेब नांदेड़ से पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दीपावली-छठ बाद यात्रियों की भीड़ हेतु विशेष ट्रेन।

  2. हजूर साहेब नांदेड़ से पटना तक चलेगी यह ट्रेन।

  3. आरा जंक्शन से होकर गुजरेगी, यात्रियों को लाभ।

जागरण संवाददाता, आरा। दीपावली और छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से हजूर साहेब नांदेड़ से पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

यह ट्रेन आरा जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे भोजपुर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हजूर साहेब नांदेड़ से 10, 17 और 24 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार को रात 21:15 बजे चलेगी।

वहीं, वापसी में पटना से 12, 19 और 26 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से महाराष्ट्र और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

खासकर आरा जंक्शन के यात्रियों को पटना और नांदेड़ के बीच आवागमन में राहत मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- मुंबई से बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन: आरा होकर जाएगी मुजफ्फरपुर, फटाफट नोट कर लें तारीख और बुकिंग टाइम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।