विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज, राहुल-अखिलेश ने गली-गली घुमाया

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 10:33 PM (IST)

तेजस्वी यादव ने पीेएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि पीएम मोदी को यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने गली-गली में घुमा दिया है।

तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज, राहुल-अखिलेश ने गली-गली घुमाया
तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज, राहुल-अखिलेश ने गली-गली घुमाया

 भोजपुर [जेएनएन]। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को गली-गली घुमा दिया। वहां सपा-कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद 11 मार्च को भाजपा का भ्रम टूट जाएगा। बिहार के संदर्भ में तेजस्वी ने कहा कि यहां अभी न कोई चुनाव है और न सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी है। नीतीश कुमार सीएम हैं। 

पीएम ने गिरा दी पद की गरिमा
मंगलवार को गया स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. पुनीत कुमार सिंह व प्रो. दिनेश प्रसाद यादव के समर्थन में आयोजित सभा में तेजस्वी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भोजपुर की धरती पर सवा लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करने वाले नरेंद्र मोदी बताएं कि उसका क्या हुआ? बीजेपी के लोग बताए यह पैकेज जिले को कब मिलेगा? सूबे के विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम ने विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी, उसका क्या हुआ? 
यूपी विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि जहां चुनाव होता है, वहां से उनका खून का रिश्ता हो जाता है और चुनाव खत्म होने के बाद खत्म हो जाता है। पीएम ने पद की गरिमा गिरा दी है। 
महागठबंधन अटूट, नीतीश ही रहेंगे सीएम 
तेजस्वी ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि लालू प्रसाद व नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश जी हैं और वे ही रहेंगे। कहा कि अभी वे ज्यादा से ज्यादा सीखना और काम करना चाहते हैं। 
तेजस्वी ने कहा कि हर कोई चाहता है कि उसके दल का मुख्यमंत्री हो, लेकिन यह जनता के हाथ में है। महागठबंधन अटूट है। इसपर कोई आंच नहीं आने वाला है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।