विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरत तिवारी के घर सुबह-सुबह पहुंचे पवन सिंह, परिवार से बोले- न्याय जरूर मिलेगा

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:09 AM (IST)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुर के बिलौटी गांव में कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के ...और पढ़ें

HighLights

  1. पवन सिंह ने भरत तिवारी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  2. परिवार को न्याय का भरोसा, साथ खड़े रहने का वादा किया।

  3. भरत तिवारी की बहन ने पवन सिंह को राखी बांधी।

पंचायत सूत्र, बिलौटी(शाहपुर)। पुलिस एनकाउंटर में कथित तौर पर मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के स्‍वजन से मिलने भोजपुरीपावर स्टार पवन सिंह सोमवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे उनके पैतृक आवास पहुंचे।

उन्होंने भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी, मां आशा देवी, बहन रूबी कुमारी, भाभी सुमन देवी और छोटे भाई चंदन तिवारी से मुलाकात कर घटना और परिवार की स्थिति की जानकारी ली।  

pawan 2

(भरत त‍िवारी की भतीजी से राखी बंधवाते पवन सिंंह।)

बातचीत के दौरान पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी अकेले नहीं हैं। बल्कि वह सबके बीच हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह परिवार के साथ हैं और आगे भी परिवार का साथ देते रहेंगे।

न्‍याय दिलाने में साथ रहेंगे 

पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे थे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह हरसंभव तरीके से परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया। भरत भूषण तिवारी की बहन रूबी कुमारी ने पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद रूबी ने भाई के न्याय के लिए पवन सिंह से साथ देने का वचन मांगा।

उन्होंने नेग में अपने भाई के लिए न्याय की मांग की। इस भावुक क्षण के दौरान वहां मौजूद स्‍वजन और लोगों की आंखें नम हो गईं।

स्‍वजन ने बताया कि पवन सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भरत तिवारी के न्याय की लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि पवन सिंह ने स्पष्ट तौर पर उनके साथ खड़े रहने की बात कही है।

राखी के धागे से जुड़ा न्याय का संकल्प

रूबी कुमारी द्वारा पवन सिंह को राखी बांधने का दृश्य मुलाकात का सबसे भावुक क्षण रहा। बहन ने भाई के रूप में पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधकर नेग में अपने भाई के लिए न्याय मांगा।

इसके बाद पवन सिंह ने भी परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की मांग को लेकर वह उनके साथ खड़े रहेंगे। देर रात हुई इस मुलाकात की चर्चा सोमवार को पूरे क्षेत्र में होती रही।

परिवार ने कहा- न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई

भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य भरत को न्याय दिलाना है। परिवार का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

पवन सिंह के समर्थन से परिवार को इस संघर्ष में मजबूती मिली है। मुलाकात के दौरान पवन सिंह ने परिजनों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

pawan 3

पहले मनोज तिवारी और खेसारीलाल यादव पहुंचे थे

भरत तिवारी के परिवार से मिलने कई नेता-अभ‍िनेता आ चुके हैं।  भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी तथा अभिनेता खेसारीलाल यादव पहले ही पहुंच चुके हैं।

इसके बाद से चर्चा थी कि पवन सिंह भी बिलौटी गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगे। बताया जाता है कि प्रयागराज से पटना लौटने के क्रम में पवन सिंह बिलौटी पहुंचे।

भाई चंदन तिवारी ने भी न्याय मिलने की उम्मीद जताई। पवन सिंह ने कहा कि अगर किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आरा की संकरी गली से निकला ‘पावर स्टार’, ऐसा है पवन सिंह का पुश्तैनी घर, दीवारों पर सजी कामयाबी की निशानियां

यह भी पढ़ें- पवन सिंह की तीसरी शादी पर राधे मां की भविष्यवाणी! 45 की उम्र में 'वो' कौन आएगी? पावर स्टार के रिएक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस