विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में प्यार में अंधी मां बनी कातिल, प्रेमी से बात करने पर टोका तो करवा दी बेटे की हत्या

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:26 PM (IST)

पुलिस ने भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा किया है, जिसमें उसकी मां ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की।

  2. बेटे ने मां के प्रेम संबंध का विरोध किया था।

  3. पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया, प्रेमी फरार।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ-दुर्गपुर गांव स्थित करहा के समीप पांच दिन पूर्व हुई 14 वर्षीय मोहित राज की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज राजफाश किया है।

मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, कांड में संलिप्त उसके प्रेमी संतोष कुमार सिंह समेत दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रविवार को पीरो एसडीपीओ ने हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी।

एसडीपीओ के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। मृतक की मां का दुर्गपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के साथ प्रेम संबंध था। इसका उनका बेटा विरोध करता था।

इस बात को लेकर मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी रंजिश में बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार, मां के इशारे पर उसके प्रेमी संतोष सिंह ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

मालूम हो कि बीते 27 अक्टूबर की शाम बेटा घर से करथ बाजार की ओर निकला था। इसी दौरान आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को करथ गांव स्थित करहा के समीप फेंक दिया था। अगले दिन 28 अक्टूबर की सुबह उसका शव बरामद हुआ था।इस मामले में मृतक के पिता ने संबंधित थाने में संतोष सिंह समेत तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि संतोष सिंह अक्सर उनके घर आता था, जिसका उनका बेटा विरोध करता था। इसको लेकर पूर्व में भी संतोष सिंह की ओर से धमकी दिए जाने की बात कही गई थी। पिता ने रास्ते से हटाने की नीयत से बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, काम खत्म कर लौट रही थी घर

तकनीकी जांच से मिला सुराग, खुला राज

एसडीपीओ ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही थी। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर मृतक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला व प्रेमी के बीच अक्सर 30 से 40 मिनट तक बात होती थी। पति जब घर पर नहीं रहता था तो प्रेमी संतोष सिंह आता-जाता था। आरोपित प्रेमी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।