विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 177 कर्मचारियों का तबादला, राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा

Published: Mon, 29 Jun 2026 06:28 PM (IST)

भोजपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों के 177 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इसमें राजस्व, अंचल, ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. 177 कर्मचारियों का भोजपुर जिले में हुआ तबादला।

  2. राजस्व विभाग में 99 कर्मियों का सबसे बड़ा फेरबदल।

  3. अंचल, आपूर्ति, आईटी सहायक भी हुए प्रभावित।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में लंबे समय से जमें सभी विभागों के कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में दूसरी और तीसरी लिस्ट निकालते हुए जिला प्रशासन में कुल 177 कर्मचारियों का तबादला किया है। इसमें 99 राजस्व कर्मचारी, 47 अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक, 15 आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायक और 16 आईटी सहायक शामिल है।

जिला प्रशासन के द्वारा निकाले गए तबादला आदेश के अनुसार आपूर्ति विभाग के कार्यपालक सहायक में मोनिका कुमारी आरा सदर कार्यालय से शाहपुर और संजीव कुमार आरा सदर से जिला आपूर्ति कार्यालय में पोस्टिंग करते हुए कुल 15 लोगों को इधर से उधर किया गया है।

इसी प्रकार अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायकों में ऋषिकेश मिश्रा का आरा से बड़हरा और स्मिता कुमारी का आरा से उदवंतनगर तथा पवन सहाय आरा से संदेश और रवि कुमार का आरा सदर से सहार किया गया है।

सबसे ज्यादा बड़े पैमाने पर इस बार अब तक राजस्व विभाग में तबादला किया गया है। एक तरफ जहां अब तक की हुई पोस्टिंग में सबसे ज्यादा 47 कार्यपालक सहायक अंचल कार्यालय से हटाए गए हैं।

वहीं, राजस्व कर्मियों की संख्या 99 है। इसमें भी सबसे ज्यादा शाहपुर अंचल से 14 और आरा अंचल से 12 राजस्व कर्मचारी समेत 99 कर्मियों को हटाया गया है। आने वाले एक-दो दिनों में बड़े पैमाने पर और भी विभागों के कर्मचारियों को हटाया जाएगा इसकी तैयारी तेजी से पूरी की जा रही है।

आरा और उदवंतनगर के इन राजस्व कर्मियों का भी हुआ तबादला

आरा सदर अंचल के राजस्व कर्मी अनिल कुमार पंत का तरारी, विष्णुदेव सिंह का शाहपुर, राहुल कुमार राय का तरारी, प्रभात कुमार का पीरो, करण कुमार का जगदीशपुर, राजेश कुमार का शाहपुर, धर्मेन्द्र कुमार का पीरो, उज्ज्वल कुमार का बड़हरा, रोहित कुमार का पीरो, जवाहर पंडित का जगदीशपुर, सुनील केशरी का अगिआंव अंचल में पोस्टिंग हुई है।

वहीं, उदवंतनगर अंचल कर्मी तारकेश्वर राम का बिहियां, रवि कुमार का जगदीशपुर, मनोज कुमार सिंह का पीरो, अनिल कुमार सिंह का बिहियां, विष्णु शंकर पाण्डेय का आरा सदर, संदीप सहनी का संदेश, जगदीप कुमार का तरारी, विकास कुमार का सहार, प्रीतु कुमार झा का बड़हरा और आनंद मोहन पाण्डेय का शाहपुर समेत 99 राजस्व कर्मचारियों को हटाया गया है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में बेकाबू इनोवा का कहर, सेवानिवृत्त शिक्षक और युवक की मौत, हाईवे जाम

यह भी पढ़ें- बांका के हॉस्टल में जानलेवा हमले के बाद 9 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम, लोगों में भारी आक्रोश