विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ara Road Accident: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं के ऑटो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 1 की मौत; आधा दर्जन घायल

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:12 AM (IST)

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में आरा-छपरा हाईवे पर ऑटो और खड़ी ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।

गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं के ऑटो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर (जागरण फोटो)

गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं के ऑटो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर (जागरण फोटो)

HighLights

  1. आरा-छपरा हाईवे पर ऑटो और खड़ी ट्रक की भीषण टक्कर।

  2. गंगा स्नान कर लौट रही 45 वर्षीय महिला की मौत।

  3. हादसे में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गंभीर घायल।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा हाईवे पर जमालपुर ग्रामीण बैंक के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं जख्मी हो गईं। हादसा आटो और खड़ी ट्रक के बीच टक्कर होने से हुआ।

मृतका की पहचान 45 वर्षीय बुजान देवी, पति राम भगवान चौधरी, निवासी करजा, फरहंगपुर, चांदी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

घटना के बाद सभी जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कोईलवर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

सभी लोग गंगा स्नान करने के बाद बबुरा से आटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जमालपुर ग्रामीण बैंक के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें- लखीसराय-जमुई मार्ग पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में ड्राइवर सहित पांच की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।