विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले शूटर CCTV में कैद, पहचान में जुटी भोजपुर पुलिस

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:53 AM (IST)

भोजपुर के चौकीपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार को गोली मारने वाले दो बाइक सवार शूटर सीसीटीवी में कैद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले बाइक सवार शूटरों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

फुटेज में बाइक पर सवार दो शूटर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनके कद-काठी और चेहरे के आधार पर पहचान में जुटी है।

गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर का चल रहा इलाज

चौकीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार को मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी थीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल से दो खोखे बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं।

इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस शूटरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस शूटरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच के दौरान आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार माना जा रहा है।

अपहरण मामले को लेकर विवाद की चर्चा

बताया जा रहा है कि अपहरण के एक मामले को उठाने के लिए दबाव बनाए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी है।

घायल ने नामजद आरोपितों पर लगाया आरोप

घायल प्रॉपर्टी डीलर ने नामजद आरोपितों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में प्रापर्टी डीलर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, बेटे के केस से जुड़ा विवाद आया सामने