विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो महीने से लेट चल रही आरा-पटना शटल की कब बदलेगी चाल? रेलवे ने बताई आगे की तैयारी

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:46 AM (IST)

आरा-पटना शटल ट्रेन पिछले दो महीने से लगातार लेट हो रही है, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे ने समय पर परिचालन और कोचों की स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया है।

आरा के यात्र‍ियों के ल‍िए अच्‍छी खबर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

आरा के यात्र‍ियों के ल‍िए अच्‍छी खबर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. शटल ट्रेन दो महीने से लगातार लेट चल रही है।

  2. यात्री पुराने और जर्जर कोचों से बहुत परेशान हैं।

  3. रेलवे ने समय पर परिचालन सुधारने का आश्वासन दिया है।

जागरण संवाददाता, आरा। आरा से पटना आफिस जाने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शटल की चाल बिगड़ गई है। यहा ट्रेन रोज पटना लेट पहुंच रही है।

समय अनुपालन के लिए प्रसिद्ध यह ट्रेन आरा से पटना काम पर जाने वाले लोगों के लिए ऑफिस वाली ट्रेन भी कही जाती है।

दैनिक जागरण ने इसे गुरुवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। वरीय वाणिज्य रेल प्रबंधक अभिनव सिद्धर्थ ने बताया कि शटल का परिचालन समय से हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

समय पर ऑफ‍िस पहुंचने में म‍िलती है सहायता

बक्सर से आने वाली यह ट्रेन आरा से 7.23 पर खुलने के बाद पटना नौ बजे तक पहुंच जाती है। सरकारी एवं निजी कार्यालयों, बैंक और दुकानों में काम करने वाले बड़ी संख्या में यात्री इससे आरा से पटना का सफर करते हैं।

हर दिन बक्सर-फतुहा और फतुहा-बक्सर पैसेंजर ट्रेनें बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों के लिए ऑफिस वाली शटल के रूप में काम करती हैं, लेकिन इनकी बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है।

ऑफिस वाली ट्रेन के कारण ही इसके से खुलने के बाद कोई ट्रेन इसे शंट कर आगे नहीं जाती थी। हालांकि, पिछले दो महीने से यह परिपाटी टूट गई है।

इस कारण ट्रेन लेट पटना पहुंच रही है। नतीजा होता है कि समय पर लोग अपने कार्यस्‍थल पर नहीं पहुंच पाते। इस वजह से उन्‍हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद को पत्र ल‍िख की सुधार की मांग 

इसको देखते हुए ट्रेन संख्या 53262 बक्सर-फतुहा पैसेंजर और 53261 फतुहा-बक्सर पैसेंजर के परिचालन में सुधार की मांग को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद को पत्र सौंपा गया है।

पत्र में यात्रियों की समस्याओं को उठाते हुए रेलवे से तत्काल पहल करने की मांग की गई है। यात्रियों का कहना है कि इन ट्रेनों में पुराने और जर्जर कोच लगाए जा रहे हैं।

कई कोचों में पंखे खराब हैं, सीटें टूटी हुई हैं और शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। साफ-सफाई की कमी के कारण कोचों में बदबू बनी रहती है।

रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों को मजबूरी में इसी व्यवस्था के बीच यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों ने दोनों पैसेंजर ट्रेनों में पुराने कोचों की जगह नई तकनीक वाले कोच लगाने, निर्धारित समय पर परिचालन सुनिश्चित करने तथा आरा-पटना के बीच अनावश्यक ठहराव कम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- आरा-पटना के दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी, जर्जर कोच और लेटलतीफी की सांसद तक पहुंची शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।