विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा-पटना के दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी, जर्जर कोच और लेटलतीफी की सांसद तक पहुंची शिकायत

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:27 AM (IST)

आरा-पटना के दैनिक यात्री बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेनों में जर्जर कोच, खराब सुविधाओं और लेटलतीफी से परेशान हैं। यात्रियों ने सांसद सुदामा प्रसाद को पत्र सौंपकर सुधार की मांग की है।  

आरा जंक्‍शन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन। जागरण

आरा जंक्‍शन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन। जागरण

जागरण संवाददाता, आरा। पटना से आरा और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना नौकरी तथा कार्यालय के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है।

बक्सर-फतुहा और फतुहा-बक्सर पैसेंजर ट्रेनें बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों के लिए ऑफिस वाली शटल के रूप में काम करती हैं।

लेकिन इनकी बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। जर्जर कोच, खराब पंखे, टूटी सीटें और परिचालन में देरी से यात्रियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सांसद को पत्र सौंप सुधार की मांग 

ट्रेन संख्या 53262 बक्सर-फतुहा पैसेंजर और 53261 फतुहा-बक्सर पैसेंजर के परिचालन में सुधार की मांग को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद को पत्र सौंपा गया है।

पत्र में यात्रियों की समस्याओं को उठाते हुए रेलवे से तत्काल पहल करने की मांग की गई है। यात्रियों का कहना है कि इन ट्रेनों में पुराने और जर्जर कोच लगाए जा रहे हैं।

कई कोचों में पंखे खराब हैं, सीटें टूटी हुई हैं और शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। साफ-सफाई की कमी के कारण कोचों में बदबू बनी रहती है।

रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों को मजबूरी में इसी व्यवस्था के बीच यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों ने दोनों पैसेंजर ट्रेनों में पुराने कोचों की जगह नई तकनीक वाले कोच लगाने की मांग की है। 

इसके अलावा निर्धारित समय पर परिचालन सुनिश्चित करने तथा आरा-पटना के बीच अनावश्यक ठहराव कम करने की मांग की है। इसे लेकर तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने सांसद को भी अनुरोध पत्र दिया है।

दो घंटे में भी पूरा नहीं हो रहा सफर

पत्र में ट्रेन की धीमी रफ्तार और बीच रास्ते में बार-बार रोके जाने की समस्या भी उठाई गई है। यात्रियों के अनुसार, आरा से पटना पहुंचने में करीब दो घंटे लग जाते हैं।

कई बार दूसरी ट्रेनों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया जाता है। इससे कार्यालय पहुंचने में देरी होती है और यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।