आरा जंक्शन पर शोपीस बनीं यात्री सुविधाएं: बिजली कनेक्शन के इंतजार में धूल फांक रहीं बोतल क्रशर और चार्जिंग मशीनें
आरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई बोतल क्रशर और मोबाइल चार्जिंग मशीनें बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण शोपीस बनी हुई हैं।

आरा जंक्शन पर शोपीस बनीं यात्री सुविधाएं (फाइल फोटो)
HighLights
आरा जंक्शन पर बोतल क्रशर, चार्जिंग मशीनें निष्क्रिय पड़ी हैं।
बिजली कनेक्शन न मिलने से यात्रियों को सुविधाओं का लाभ नहीं।
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और मोबाइल चार्जिंग प्रभावित हो रही है।
जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर मंडल अंतर्गत आरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के लिए लगाई गई मशीनें जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के कारण शोपीस बनकर रह गई है। स्टेशन पर बोतल क्रशर मशीन लगाए करीब 15 दिन बीत चुके हैं, जबकि मोबाइल चार्जिंग मशीनें लगभग एक माह से चालू होने का इंतजार कर रही हैं।
दोनों सुविधाओं को अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। जंक्शन पर प्लास्टिक की खाली बोतलों में से होने वाली गंदगी को कम करने के उद्देश्य से बोतल क्रशर मशीन लगाई गई है।
दूषित पानी भरकर बेचने का खतरा भी कम
इस मशीन के चालू होने से यात्रियों द्वारा इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों में को कुचलकर कचरे के बेहतर प्रबंधन में मदद मिल सकती है। वहीं, इस्तेमाल की गई बोतलों में दूषित पानी भरकर बेचने का खतरा भी कम होगा।
स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिहाज से यह एक उपयोगी पहल है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। स्टेशन पर यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई मोबाइल चार्जिंग मशीनें भी स्थापित की गई है।
यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा
ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन मशीनों को लगाया गया है। लेकिन करीब एक माह बीतने के बाद भी मशीनों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में यात्री इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। मशीनें चालू नहीं होने के कारण धूल फांक रही हैं।
विभागीय स्तर से पता करा रहे हैं कि अब तक कनेक्शन क्यों नहीं दिया गया। जल्द ही आरा जंक्शन पर सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। विभाग के वरीय इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है। - अभिनव सिद्धार्थ, वरीय रेल वाणिज्य पदाधिकारी, दानापुर रेल मंडल।
यह भी पढ़ें- आरा से दुर्ग जाने वाले यात्री ध्यान दें! 28 नवंबर से राउरकेला तक ही चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।