विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा से दुर्ग जाने वाले यात्री ध्यान दें! 28 नवंबर से राउरकेला तक ही चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस 

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

दक्षिण पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक दुर्ग के बजाय राउरकेला तक ही चलेगी। 

झारसुगुड़ा स्‍टेशन पर रीमॉडल‍िंग के कारण साउथ ब‍िहार एक्‍सप्रेस के परिचालन में बदलाव। सांकेत‍िक तस्‍वीर

झारसुगुड़ा स्‍टेशन पर रीमॉडल‍िंग के कारण साउथ ब‍िहार एक्‍सप्रेस के परिचालन में बदलाव। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. झारसुगुड़ा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण बदलाव।

  2. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक सीमित।

  3. यात्रियों को दुर्ग के लिए राउरकेला में ट्रेन बदलनी होगी।

जागरण संवाददाता, आरा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य को लेकर आरा से चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है।

इस कार्य के चलते आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 दिनों तक दुर्ग स्टेशन तक नहीं जाएगी। ट्रेन का परिचालन राउरकेला तक ही सीमित रहेगा।

वहीं दुर्ग से आरा आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस भी निर्धारित अवधि में राउरकेला से ही प्रस्थान करेगी। रेलवे के इस निर्णय के कारण आरा से दुर्ग और दुर्ग से आरा आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का दुर्ग तक परिचालन होगा प्रभावित

खासकर उन यात्रियों को दिक्कत होगी, जिन्होंने दुर्ग तक यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराया है। यात्रियों को राउरकेला स्टेशन पर उतरकर आगे की यात्रा के लिए दूसरे साधन या ट्रेन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

इसी तरह दुर्ग से आरा आने वाले यात्रियों को भी राउरकेला से ट्रेन पकड़नी होगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर व चार से 15 दिसंबर तक राउरकेला तक ही जाएगी।

इस दौरान ट्रेन दुर्ग स्टेशन तक नहीं पहुंचेगी। वहीं 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा पांच से 16 दिसंबर तक दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन से ही खुलेगी।

दुर्ग जाने और आने वाले यात्रियों को राउरकेला में ट्रेन बदलने की नौबत

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में यह बदलाव किया गया है। रेलवे का कहना है कि यार्ड रीमॉडलिंग से भविष्य में रेल परिचालन को बेहतर बनाने, ट्रेनों की आवाजाही सुचारू करने और रेल संरचना को विकसित करने में मदद मिलेगी।

हालांकि, निर्माण कार्य की अवधि में यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है। आरा जंक्शन से दुर्ग जाने वाले यात्रियों के लिए साउथ बिहार एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है।

ऐसे में परिचालन में बदलाव की जानकारी यात्रियों के लिए जरूरी है, ताकि वे यात्रा से पहले अपनी योजना में बदलाव कर सकें और अनावश्यक परेशानी से बच सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।