Move to Jagran APP

बांका में नसबंदी के बाद महिला की मौत, दो दिन पहले बनी थी पांचवें बच्चे की मां, आक्रोशितों ने किया जमकर हंगामा

बांका में एक महिला दो दिन पहले ही पांचवें बच्चे की मां बनी थी। इसके बाद स्वजनों ने उसका बंध्याकरण आपरेशन करवा दिया। इस आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से स्वजन आक्रोशित हो उठे...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:48 PM (IST)
बांका में महिला की मौत : स्वजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): गोआचक गांव निवासी विकास सिंह की पत्नी चंचला कुमारी (30) की मौत शनिवार को सीएससी में इलाज के क्रम में हो गई। मृतका को दो दिन पूर्व प्रसव हुआ था। शुक्रवार को बंध्याकरण (नसबंदी) आपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने सीएससी में जमकर हंगामा किया। साथ ही सड़क जाम किया।

loksabha election banner

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही दो लाख रुपये सरकारी सहायता दिलाने का अस्पताल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया। घटना के बाद मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मृतका चार बच्चे की मां थी। पांचवें शिशु को बुधवार को जन्म दिया था। प्रसव बाद मृतका घर चली गई। इसके बाद स्थानीय आशा कार्यकर्ता के कहने पर बंध्याकरण आपरेशन कराया। आपरेशन के कुछ घंटे बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

ट्रेन से लूट: हाटे बजारे एक्सप्रेस के एसी कोच से एक करोड़ के सोने की लूट, मधेपुरा के व्यवसायी को लिया गया गन प्वाइंट पर

वे शव सहित एंबुलेंस को लेकर अस्पताल पहुंच गए और हंगामा कराना शुरू कर दिया। सभी लोग चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। अनियंत्रित भीड़ को देखकर पुलिस पहुंचकर नियंत्रित किया। सीएससी प्रभारी डा अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर में पहले से खून की कमी थी। आपरेशन के कुछ देर बाद ब्लड प्रेशर लो हो गया। हालत बिगड़ता देख बांका रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई समझौते बाद शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अस्पताल से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। सीएससी प्रभारी ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.