विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला सेतु में गर्डर लॉन्चिंग का काम लगभग पूरा, 15 दिसंबर तक स्लैबों की ढलाई पूरी होने की उम्मीद

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:06 PM (IST)

विक्रमशिला सेतु के चौथे और अंतिम हिस्से में एक स्टील गर्डर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है, जबकि दूसरा सोमवार तक ...और पढ़ें

गर्डर लॉन्चिंग। फोटो जागरण

गर्डर लॉन्चिंग। फोटो जागरण

HighLights

  1. सेतु के चौथे हिस्से में एक स्टील गर्डर लॉन्च हुआ।

  2. दूसरा गर्डर सोमवार तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

  3. गर्डर कार्य पूरा होते ही स्लैब ढलाई शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से में स्टील गर्डर लांचिंग कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे सेतु के चौथे और अंतिम हिस्से में बरारी पुल घाट के पास गर्डर लांचिंग की गई। एक गर्डर लांच किया गया है। जबकि दूसरा गर्डर सोमवार तक लांच करने की उम्मीद है।

दूसरा लांच करने के साथ ही सभी चारों क्षतिग्रस्त हिस्सो में गर्डर लांचिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। क्योंकि तीन हिस्सों में एक सप्ताह पहले ही यह कार्य पूरे कर लिए गए थे।

स्टील गर्डर लांच कार्य पूरे होने के बाद अब स्लैबों की ढलाई का कार्य शुरू होना है। एक अक्टूबर से सेतु के पुनर्स्थापन कार्य शुरू हुआ था।

डेढ़ माह में करीब 40 प्रतिशत कार्य हो पाया है। रेलिंग और कटिंग का कार्य चल रहा है। क्योंकि कंक्रीट रेलिंग की जगह स्टील की रेलिंग और लोहे का फुटपाथ बनना है। स्लैबों की ढलाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कर्मियों के अनुसार, 15 दिसंबर तक स्लैबों की ढलाई पूरी होने की उम्मीद है। रेलिंग और फुटपाथ काटकर हटाने का काम अभी भी जारी है। कटिंग कार्य पूरे होने के बाद स्टील रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- वाह... बहुत सुंदर! भागलपुर में ब‍िजली व‍िभाग ने छठ महापर्व पर ल‍िया यह शानदार न‍िर्णय, हर जगह हो रही तारीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।