विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाह... बहुत सुंदर! भागलपुर में ब‍िजली व‍िभाग ने छठ महापर्व पर ल‍िया यह शानदार न‍िर्णय, हर जगह हो रही तारीफ

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:41 PM (GMT+05:30)

Bhagalpur Chhath Puja Electricity Uninterrupted Power Supply QRT Control Room SBPDCL Toll Free 1912: भागलपुर में छठ महापर्व के लिए ...और पढ़ें

Bhagalpur Chhath Puja Electricity Toll Free 1912: भागलपुर के गंगा घाटों पर छठ में नहीं कटेगी बत्ती, सुरक्षा के लिए लोहे के बिजली पोल्स पर लगा प्लास्टिक पेंट व कवर।

Bhagalpur Chhath Puja Electricity Toll Free 1912: भागलपुर के गंगा घाटों पर छठ में नहीं कटेगी बत्ती, सुरक्षा के लिए लोहे के बिजली पोल्स पर लगा प्लास्टिक पेंट व कवर।

HighLights

  1. बिजली पोल पर प्लास्टिक पेंट, जर्जर केबल की मरम्मत।

  2. तत्काल सुधार के लिए क्विक रिस्पांस टीम और कंट्रोल रूम सक्रिय।

  3. छठ पर अभियंताओं की विशेष ड्यूटी, संपर्क नंबर जारी किए गए।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Chhath Puja Electricity Uninterrupted Power Supply QRT Control Room SBPDCL Toll Free 1912: छठ महापर्व के दौरान शहर के सभी गंगा घाटों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों और घाट किनारे लगे लोहे के बिजली पोल पर इलेक्ट्रिक प्लास्टिक पेंट और प्लास्टिक कवर लगाया गया है, ताकि किसी भी तरह का करंट लगने का खतरा न रहे।

इसके अलावा गंगा घाटों के आसपास लगे ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता और स्थिति की सघन जांच कराकर जरूरी मरम्मत कराई गई है। घाट जाने वाले रास्तों में जर्जर बिजली केबल को भी पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है।

तुरंत सुधार के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित, कंट्रोल रूम सक्रिय

बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि तमाम तैयारियों के बावजूद यदि छठ पूजा के दौरान कहीं तार टूटने, फ्यूज उड़ने या ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो उसे तत्काल बहाल किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है।

शिकायत मिलते ही यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू करेगी। इसके अलावा, बिजली व्यवस्था की चौबीसों घंटे निगरानी और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

रविवार और सोमवार को अभियंताओं की विशेष ड्यूटी, जारी हुए संपर्क नंबर

रविवार (अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य) और सोमवार (उदीयमान सूर्य अर्घ्य) को लेकर अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अभियंता (एई), कनीय अभियंता (जेई) और लाइनमैन की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। शहर के सभी गंगा घाटों को क्षेत्रवार बांटकर अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित क्षेत्रों के जेई, एई और फ्यूज कॉल सेंटर के संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा उपभोक्ता किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर भी 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि छठ में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित टीम को तत्काल मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- मां, दादी, बहू और बेटियां मिलकर गढ़ती हैं छठ की मिठास: महिलाओं का कठिन तप और समर्पण ही है आस्था के महापर्व का आधार

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।