विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला सेतु बंद होने से परेशानी; दिवाली-छठ पर छोटे रूटों पर बसें चलाएगा BSRTC, मालदा DRM ने जारी की रेल गाइडलाइन

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:15 AM (IST)

Bhagalpur BSRTC Buses Chhath Diwali Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु मरम्मत के कारण बंद होने से दीपावली-छठ पर यात्रियों की परेशानी ...और पढ़ें

Bhagalpur BSRTC Buses Chhath Diwali Vikramshila Setu: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

Bhagalpur BSRTC Buses Chhath Diwali Vikramshila Setu: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. विक्रमशिला सेतु बंद होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी।

  2. बीएसआरटीसी छोटे वैकल्पिक मार्गों पर चलाएगा अतिरिक्त बसें।

  3. मालदा डीआरएम ने रेलवे सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur BSRTC Buses Chhath Diwali Vikramshila Setu: लोकआस्था के महापर्व छठ और दीपावली के मौके पर परदेस से घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने कमर कस ली है। गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य के कारण परिचालन बंद रहने से लंबी दूरी की बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

इसके चलते भागलपुर, नवगछिया, बांका और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन मुख्यालय ने यात्रियों को राहत देने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

छोटे मार्गों का सर्वे शुरू

मुख्यालय के निर्देश के आलोक में स्थानीय परिवहन निगम की तकनीकी व प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गई हैं। विभागीय टीमें भागलपुर से जुड़ने वाले विभिन्न छोटे, संपर्क और वैकल्पिक मार्गों का स्थलीय सर्वे कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन रूटों पर यात्रियों का दबाव सबसे अधिक है।

रिपोर्ट मिलते ही दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होते ही चिन्हित मार्गों पर सरकारी बसों का नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे गंगा के उस पार नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया की ओर जाने वाले यात्रियों सहित स्थानीय अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालयों तक पहुंचने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और निजी वाहन चालकों की मनमानी से भी मुक्ति मिलेगी।

भीड़ को लेकर रेलवे भी सतर्क

एक ओर जहां सड़क परिवहन को दुरुस्त करने की कवायद जारी है, वहीं दूसरी ओर रेलवे भी दीपावली और छठ पूजा पर स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक यात्री सुरक्षा व जागरूकता अभियान चला रहा है। पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतने और स्टेशन व ट्रेनों में रेल नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

मालदा डीआरएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

डीआरएम ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। सफर के दौरान अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए गए किसी भी प्रकार के खाद्य या पेय पदार्थ का सेवन भूलकर भी न करें, ताकि नशाखुरानी गिरोह से सुरक्षित रहा जा सके। खान-पान की वस्तुएं खरीदते समय शुद्धता और अधिकृत वेंडरों का ही ध्यान रखें।

ज्वलनशील पदार्थों पर पूर्ण पाबंदी

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान ट्रेनों अथवा स्टेशन परिसर में पटाखे, गैस सिलेंडर, पेट्रोल या अन्य कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाना कानूनी अपराध है और इससे जान-माल का भारी खतरा हो सकता है। यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

पटरी पार न करने की हिदायत

एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए कभी भी रेलवे ट्रैक पार न करें, बल्कि हमेशा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का ही उपयोग करें। यात्रा के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही अपने सामान की स्वयं निगरानी करें और यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना रेल प्रशासन, आरपीएफ या जीआरपी को दें।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-ढाका मोड़ NH-133E बनेगा फोरलेन, ₹583 करोड़ का टेंडर जारी, 24 महीने में चमकेगी 37 KM सड़क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।