विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर: विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए सौंपी गई 90% जमीन, 21 नवंबर को PM कर सकते हैं शिलान्यास

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:50 AM (IST)

विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिला प्रशासन ने 90% रैयती जमीन शिक्षा विभाग को सौंप दी है। 

एआई के माध्यम से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर।

एआई के माध्यम से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 90% रैयती जमीन शिक्षा विभाग को सौंपी गई।

  2. विश्वविद्यालय निर्माण के लिए बजटीय आवंटन की उम्मीद।

  3. भागलपुर में उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला महाविहार के समीप वर्षों से प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहित 90 प्रतिशत रैयती जमीन का दखल-कब्जा शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। जमीन अधिग्रहण से जुड़ी पूरी रिपोर्ट भी तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय निर्माण की अगली प्रक्रिया का रास्ता साफ होने लगा है। अब बजटीय आवंटन और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैशाली से 21 नवंबर को विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर सकते हैं।

192 एकड़ जमीन का होना है अधिग्रहण

प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कुल 192.045 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। जमीन अधिग्रहण के लिए सरकार ने विभाग को 87 करोड़ 99 लाख 81 हजार रुपये उपलब्ध कराए थे।

इसमें से 84 करोड़ 99 लाख 92 हजार 758 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बची हुई जमीन का अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला भू-अर्जन कार्यालय ने अधिग्रहित जमीन का पूरा विवरण शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया है। अभी तक 220 एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी है। इसमें सरकारी जमीन भी शामिल है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट

बताया गया कि जमीन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर आगे भेज दी गई है। इसमें रैयती जमीन के अधिग्रहण और दखल-कब्जे का पूरा विवरण शामिल है।

जिला प्रशासन से रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भी जानकारी भेज दी है। अब परियोजना के लिए बजटीय आवंटन और निर्माण एजेंसी के चयन को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद निर्माण कार्य का रास्ता खुलेगा। विक्रमशिला महाविहार के समीप केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना से भागलपुर सहित पूरे पूर्वी बिहार में उच्च शिक्षा के नए अवसर विकसित होंगे।

क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। साथ ही इलाके के शैक्षणिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में 'संकल्प संध्या' कक्षाओं का क्रेज बढ़ा, पर पढ़ाने को नहीं मिल रहे शिक्षादानी; बेटियों की सुरक्षा पर चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।