विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के गोपालपुर की बेटी वंशिका ने किया कमाल, इंडिगो में बनीं क्रू कैप्टन; फिलीपींस में होगी ट्रेनिंग

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 07:05 PM (IST)

घोघा पंचायत की वंशिका विराज ने अपने पिता के सपनों को पूरा करते हुए इंटरनेशनल एयर क्रू कैप्टन का मुकाम हासिल किया है।

वंशिका विराज। (जागरण)

वंशिका विराज। (जागरण)

HighLights

  1. वंशिका विराज बनीं इंटरनेशनल एयर क्रू कैप्टन, पिता का सपना पूरा।

  2. इंडिगो कंपनी में मिली पोस्टिंग, फिलीपींस में लेंगी प्रशिक्षण।

  3. बिहार-झारखंड से अकेली चयनित, लगन और मेहनत का परिणाम।

संवाद सूत्र, घोघा। अपनी लगन व मेहनत के बूते घोघा पंचायत अंतर्गत गोपालपुर की वंशिका विराज ने इंटरनेशनल क्रू कैप्टन बनकर पिता के सपनों को पूरा किया।

वंशिका के पिता विश्वजीत सिंह चाहते थे कि बेटी क्रू कैप्टन के रूप में अपना कैरियर बनाए। वंशिका कहती हैं कि यह मेरे हौसलों की उड़ान है, मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी। मेरा प्रयास निरंतर जारी रहा। हिम्मत, लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

सबसे अहम बात इस मुकाम तक पहुंचने में मां स्नेहा ने मुझे बचपन से ही मानसिक रूप से लगातार तैयार किया और पिता भी साथ देते रहे।

मेरी इस सफलता में मां और पिता जी दोनों का अहम योगदान है। मेरी भी इच्छा थी कि मां और पिता जी के सपनों को पूरा कर सकूं। आज मैं बहुत खुश हूं। बीते 2 नवंबर 2026 को इंडिगो कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद दिल्ली मुख्यालय में बतौर इंटरनेशनल एयर क्रू कैप्टन के रूप में वंशिका विराज की पोस्टिंग हुई है।

फिलीपींस में होगी ट्रेनिंग

वंशिका ने बताया कि सीनियर पदाधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा मुझे निर्धारित अवधि में ट्रेनिंग के लिए फिलीपींस भेजा जायेगा।

वंशिका दो भाई बहन है। पिता एक निजी स्कूल के शिक्षक सह बालाजी जेवियर स्कूल के पूर्व निदेशक हैं। साथ में अन्य व्यवसाय भी करते हैं।

वंशिका ने बताया कि उनके साथ भारत में इंडिगो ने 10 अभ्यर्थियों का चयन किया है। जिनमें बिहार व झारखंड से एकलौती वंशिका विराज का ही चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें- क्लासरूम से सिविल सेवा तक: कोई जज, कोई ED तो कोई BDO; समस्तीपुर नवोदय के पूर्व छात्रों का जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।