विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबौर-कटिहार के बीच चलेगी ट्रेन; भागलपुर, सुल्तानगंज व मुंगेर में ठहराव, स्लीपर व AC कोच के साथ पूरे होंगे 24 ट्रिप्स

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:10 PM (IST)

Sabour Katihar Pooja Special Train: रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए सबौर और कटिहार के बीच विशेष ...और पढ़ें

Sabour Katihar Pooja Special Train:  दुर्गापूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान सुगम यात्रा।

Sabour Katihar Pooja Special Train:  दुर्गापूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान सुगम यात्रा।

HighLights

  1. सबौर-कटिहार के बीच चलेगी विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन।

  2. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ के लिए यात्रियों की भीड़ संभालेगी।

  3. भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर में भी होगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Sabour Katihar Pooja Special Train: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सबौर और कटिहार के बीच विशेष 'पूजा स्पेशल ट्रेन' चलाने की घोषणा की गई है।

गाड़ी संख्या 05782 (कटिहार-सबौर स्पेशल) और गाड़ी संख्या 05781 (सबौर-कटिहार स्पेशल) के नियमित परिचालन से त्योहारों के दौरान परदेस से घर लौटने वाले और स्थानीय दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कटिहार से शाम 4:50 बजे, सबौर से सुबह 4:50 बजे चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05782 कटिहार-सबौर स्पेशल ट्रेन कटिहार जंक्शन से प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, रविवार और सोमवार को शाम 4:50 बजे रवाना होगी और उसी रात 11:00 बजे सबौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 8 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित है, जिस दौरान यह कुल 24 फेरे लगाएगी।

ट्रेन समय-सारणी व शिड्यूल: एक नजर में

  • ट्रेन संख्या 05782 (कटिहार-सबौर पूजा स्पेशल):

    • प्रस्थान: कटिहार से शाम 04:50 बजे (प्रत्येक गुरुवार, रविवार व सोमवार)।

    • आगमन: सबौर रात 11:00 बजे।

    • परिचालन अवधि: 8 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक (कुल 24 फेरे)।

  • ट्रेन संख्या 05781 (सबौर-कटिहार पूजा स्पेशल):

    • प्रस्थान: सबौर से सुबह 04:50 बजे (प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार व मंगलवार)।

    • आगमन: कटिहार सुबह 10:55 बजे।

    • परिचालन अवधि: 9 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक (कुल 24 फेरे)।

  • प्रमुख ठहराव: भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर (दोनों दिशाओं में)।

  • कोच संरचना: सामान्य द्वितीय श्रेणी (General), स्लीपर (Sleeper) एवं वातानुकूलित (AC) कोच।

वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05781 सबौर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सबौर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को अहले सुबह 4:50 बजे खुलेगी और सुबह 10:55 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक पटरी पर रहेगी और 24 फेरे पूरे करेगी।

भागलपुर, सुल्तानगंज व मुंगेर के यात्रियों को सीधा लाभ

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह पूजा स्पेशल ट्रेन भागलपुर जंक्शन, सुल्तानगंज और मुंगेर रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस रूट से चलने के कारण मुंगेर और अंग क्षेत्र के साथ-साथ कोसी-सीमांचल का रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित रहने की स्थिति में भी यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ा लाइफलाइन विकल्प साबित होगी।

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की हर श्रेणी की सुविधा का ध्यान रखते हुए सामान्य द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित), शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) कोच लगाए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-कटिहार के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाएं, MP अजय मंडल ने PM व रेल मंत्री को लिखा पत्र, कहा- व‍िक्रमश‍िला सेतु बंद है