Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जमुई में कुख्‍यात नक्‍सली को पुलिस ने पकड़ा, कई हत्‍याओं का है आरोप

जमुई में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नक्‍सली को गिरफ्तार कर लिया है। वह कई मामले का आरोपी है। कई हत्‍याओं का आरोप है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के कई और सुराग मिला है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sun, 06 Jun 2021 12:52 PM (IST)
Hero Image
जमुई में पुलिस ने एक नक्‍सली को गिरफ्तार कर लिया है।

संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। तिहरे हत्याकांड का आरोपित नक्सली को सीआरपीएफ 215 बटालियन एवं बरहट पुलिस ने संयुक्त रुप से शनिवार को छापामारी कर धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली की पहचान बिजली राय पिता पूषण राय, साकिन- गुरमाहा के रूप में की गई। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरहट स्थित एफ बटालियन 215 को गुप्त सूचना मिली थी कि तिहरे हत्याकांड का आरोपित नक्सली बरहट स्थित अपने घर पहुंचा हुआ है।

जानकारी पाकर एएसपी अभियान के नेतृत्व में सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने नक्सली को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कैनाल चौक घटबरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस को कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। नक्सली पर बरहट थाना में तिहरे हत्या कांड का मामला दर्ज है। गिरफ्तार नक्सली पर कुमरतरी गांव के बजरंगी कोडा, शिवा कोडा एवं उसकी मां मीणा देवी की हत्या करने का आरोप है।

इस आशय को लेकर पुलिस ने बरहट थाना कांड संख्या 41/2017 दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा था सूत्र बताते हैं कि इसके अलावा भी गिरफ्तार नक्सली अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इस संबंध में एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने बताया कि नक्सली पर तिहरे हत्या कांड का आरोप दर्ज है। पुलिस नक्सली से पूछताछ कर रही है। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

मां सहित दो पुत्र हत्याकांड का आरोपित

बता दें कि गिरफ्तार नक्सली पर कुमरतरी गांव के बजरंगी कोडा, शिवा कोडा एवं उसकी मां मीणा देवी की हत्या का आरोप है। घटना के बाद से आरोपित फरार बताया जा रहा था। बताया जाता हैं कि गिरफ्तार आरोपित अन्य नक्सली गतिविधियों में भी शामिल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है।

नक्सली पर तिहरे हत्या कांड का आरोप दर्ज है। पुलिस नक्सली से पूछताछ कर रही है। - सुधांशु कुमार, एएसपी अभियान