'बांग्लादेश के तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश', बिहार में NDA नेताओं का मार्च; विपक्ष पर बोला हमला
NDA ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। ...और पढ़ें
-1793613078746_m.webp)
नितिन नवीन, राजेश वर्मा और गिरिराज सिंह। फोटो एएनआई
HighLights
NDA ने भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च किया।
विपक्ष पर 'बांग्लादेश मॉडल' से सत्ता बदलने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी पर लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ का आरोप।
डिजिटल डेस्क, भागलपुर। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में NDA ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च कर रही है। इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बिहार के भागलपुर में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें NDA के तमाम नेता शामिल हुए।
इस दौरान LJP(रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्ष बार-बार इस बात का संकेत देने का प्रयास कर रहा है कि बांग्लादेश के तर्ज पर भारत में भी सत्ता परिवर्तित करेंगे, तो हम विपक्ष के साथियों को बता देना चाहते हैं कि आपने बंगाल को जब बांग्लादेश बनाने का प्रयास किया तो जनता ने खुद आपको सत्ता से फेंकने का काम किया। जनता तय करती है, जनादेश तय करता है कि कौन सत्ता में रहेगा और कौन विपक्ष में रहेगा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लाख षड्यंत्र कर लें, किसी भी सूरत में देश ना खंडित होगा, ना कोई विकास रोक सकता है। NDA एकजुट होकर ये संदेश देने की कोशिश करेंगे कि विपक्ष जितना प्रयास देश को तोड़ने में लगाएगा, उतना ही ताकत हम देश को एकजुट करने में लगाएंगे।
मंत्री दिलीप जायसवाल का हमला
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ मार्च है। जिस तरह से विपक्ष के नेतागण और राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसको देश की जनता सहन नहीं करेगी। राहुल गांधी सत्ता की बेचैनी में मानसिक संतुलन खो रहे हैं। उनको संविधान और लोकतंत्र को मान कर चलना पड़ेगा।"
ये लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को बताना चाहते हैं कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की कल रैली फ्लॉप हो गई। वे देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। देश संविधान से चलेगा ना कि किसी के आदेश से चलेगा। ये लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं है।"
राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज के दिन पूरे देश में भाजपा-NDA गठबंधन लोकतंत्र के बचाव के लिए पदयात्रा कर रही है। देश में एक तरफ विपक्ष के साथी कल दिल्ली के रामलीला मैदान में झूठ की खेती करते नजर आए।
राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, "मैं भागलपुर की धरती से कहना चाहता हूं कि देश की जनता भ्रम के वातावरण से निकलकर नरेंद्र मोदी के भरोसे के वातावरण से चल रही है।"
यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ : भागलपुर से नितिन नवीन ने भरी हुंकार; राहुल को परिवार तो मोदी को 140 करोड़ जनता की चिंता
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।