विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवगछिया-उदाकिशुनगंज एसएच-58 पर सफर अब होगा महंगा, तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा नया टोल प्लाजा

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:33 PM (IST)

नवगछिया-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे-58 पर जल्द ही टोल टैक्स लगना शुरू हो जाएगा, जिसके लिए अत्याधुनिक टोल प्लाजा का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 

नवगछिया-उदाकिशुनगंज एसएच-58 पर सफर होगा महंगा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

नवगछिया-उदाकिशुनगंज एसएच-58 पर सफर होगा महंगा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. एसएच-58 पर नवगछिया-उदाकिशुनगंज के बीच टोल प्लाजा बन रहा।

  2. वाणिज्यिक वाहनों पर शुल्क, निजी वाहनों को मिलेगी छूट।

  3. तीन महीने में टोल प्लाजा निर्माण पूरा होने का लक्ष्य।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे-58 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द टोल टैक्स देना पड़ सकता है। इस मार्ग पर यूजर फी (टोल टैक्स) वसूली की तैयारी के तहत नवगछिया जीरोमाइल से कुछ किलोमीटर आगे स्टेट हाईवे पर अत्याधुनिक टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। 

पिछले करीब 10 दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि लगभग दो महीने पूर्व इसका भूमि पूजन गुपचुप तरीके से कराया गया था। पथ निर्माण विभाग के जेई मनोज कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा निर्माण को अगले करीब तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से यूजर फी वसूली की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। बताया गया कि स्टाल पर कामर्शियल वाहनों को शुल्क देना होगा। वहीं प्राइवेट वाहनों एवं बाइक को छूट मिलेगी।

अभी भागलपुर-मधेपुरा का मुख्य मार्ग है एसएच-58

एसएच-58 नवगछिया से भटगामा होते हुए उदाकिशुनगंज और मधेपुरा का मुख्य मार्ग बना हुआ है। बिहपुर में एनएच-106 के पुल निर्माण के बाद ही इस मार्ग का वैकल्पिक मार्ग लोगों को मिल सकेगा। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। 

टोल प्लाजा चालू होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। हालांकि, टोल की दर, स्थानीय वाहनों को मिलने वाली छूट और वसूली शुरू होने की तिथि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-बांका स्टेट हाइवे-25 पर अब लगेगा टोल टैक्स; लेक‍िन निजी कार को बड़ी राहत, समुखिया मोड़ पर बनेगा प्लाजा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।