विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बुलेट ट्रेन और नए ट्रैक पर चर्चा, DRM ने नवगछिया स्टेशन का किया निरीक्षण 

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:28 PM (IST)

सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने बिहपुर और नवगछिया रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने छठ के बाद यात्रियों की सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।

सोनपुर डिवीजन के डीआरएम के द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण। फोटो जागरण

सोनपुर डिवीजन के डीआरएम के द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण। फोटो जागरण

HighLights

  1. डीआरएम ने बिहपुर और नवगछिया स्टेशनों का निरीक्षण किया।

  2. बुलेट ट्रेन और नए ट्रैक निर्माण पर स्थल निरीक्षण।

  3. नवगछिया स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की योजना।

संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने बुधवार को बिहपुर और नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ी आवाजाही को देखते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवगछिया स्टेशन से होकर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के परिचालन को लेकर भी चर्चा हुई। डीआरएम ने नए रेल ट्रैक (टू-लाइन) और अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण की संभावनाओं के लिए स्थल निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की रूपरेखा और स्टेशन को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की जानकारी ली।

नवगछिया स्टेशन को माडल स्टेशन बनाकर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विशेष ट्रेनों की जानकारी समय पर पहुंचाएं अधिकारी

डीआरएम ने स्टेशन के पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के लिए बने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जारी और लंबित कार्यों की समीक्षा के साथ विशेष ट्रेनों की उद्घोषणा व्यवस्था, स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म की साफ-सफाई तथा यात्रियों को मिल रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने विशेष ट्रेनों की जानकारी समय पर यात्रियों तक पहुंचाने, भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने और स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का अनुभव देना रेलवे की प्राथमिकता है। निरीक्षण में सोनपुर मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी और रेलकर्मी मौजूद थे।

मिल टोला के पास मिनी अंडरपास बनाने की मांग

मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं डीआरसीसीयू सदस्य मिलन सागर तथा भाजपा नेता और स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने नवगछिया स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में मिलन मिल टोला के पास मिनी अंडरपास बनाने की मांग की।

डीआरएम ने मौके पर स्थल का निरीक्षण किया। डीआरसीसी सदस्य ने अंगवस्त्र और मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उनका स्वागत किया। सांसद अजय मंडल की ओर से दिया गया मांग-पत्र भी उन्हें सौंपा गया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बन रहे ऑडिटोरियम की लागत बढ़कर हुई 60 करोड़, डीएम ने दिया नया अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।