विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइए समझते हैं आयस्टर, बटन और दुधिया मशरूम में क्या अंतर है, कम पूंजी व संसाधन में कैसे प्राप्‍त करें बेहतर आमदनी

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:15 AM (IST)

Difference Between Oyster Button and Milky Mushroomभागलपुर में आत्मा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में 142 किसानों को मशरूम की खेती की तकनीक सिखाई गई। यह कम पूंजी और संसाधन में ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के लिए बेहतर आय का सशक्त माध्यम बन रहा है।

Difference Between Oyster Button and Milky Mushroom  भागलपुर में आत्मा की ओर से आयोजित दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन

Difference Between Oyster Button and Milky Mushroom  भागलपुर में आत्मा की ओर से आयोजित दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन

HighLights

  1. भागलपुर में 142 किसानों को मशरूम खेती का प्रशिक्षण मिला।

  2. कम पूंजी में आयस्टर, बटन, दुधिया मशरूम उगाना सीखें।

  3. ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Difference Between Oyster Button and Milky Mushroom : घटती कृषि जोत और बदलते जलवायु परिवेश के बीच मशरूम की खेती किसानों, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए कम पूंजी व कम संसाधन में बेहतर आमदनी का एक सशक्त विकल्प बनकर उभरी है।

घर के छोटे कमरे या झोपड़ी में भी शुरू किए जा सकने वाले इस इनडोर व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), भागलपुर द्वारा 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर 69 महिलाओं और 73 पुरुषों सहित कुल 142 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

वैज्ञानिक ने समझाया आयस्टर, बटन और दुधिया मशरूम की खेती का तरीका

प्रशिक्षण सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सबौर की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिता कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की तीनों प्रमुख किस्मों—आयस्टर, बटन और श्वेत दुधिया मशरूम—की उत्पादन तकनीक और बाजार की बारीकियों से अवगत कराया:

  • आयस्टर मशरूम: डॉ. अनिता कुमारी ने आयस्टर मशरूम के बैग तैयार करने की प्रायोगिक विधि सिखाई। कम लागत और सामान्य संसाधनों में उगने वाले इस मशरूम के बैग के रखरखाव, गुणवत्तापूर्ण बीज (स्पान) की पहचान, कीट-रोग प्रबंधन तथा इसे सुखाकर मूल्य संवर्धित उत्पाद (वैल्यू एडिशन) तैयार करने के तरीके बताए।

  • श्वेत दुधिया मशरूम: उन्होंने बताया कि श्वेत दुधिया (मिल्की) मशरूम देखने में बेहद आकर्षक और टिकाऊ होता है। सामान्य संसाधनों और कम पूंजी में इसकी खेती कर किसान स्थानीय बाजारों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

  • बटन मशरूम: बाजार में सबसे अधिक मांग वाले बटन मशरूम के लिए गुणवत्तापूर्ण कंपोस्ट निर्माण, तापमान व नमी संतुलन, आकर्षक पैकेजिंग और विपणन की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

  • छोटे कमरे या झोपड़ी से भी शुरू हो सकता है यह इनडोर व्यवसाय

    जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने कहा कि मशरूम उत्पादन एक लाभकारी इनडोर व्यवसाय है, जिसे घर के छोटे कमरे या झोपड़ी में भी कम पूंजी लगाकर आसानी से शुरू किया जा सकता है। सीमित जमीन वाले किसानों के लिए यह अतिरिक्त आमदनी और स्वरोजगार का बेहतरीन माध्यम है।

    वहीं, आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होने के साथ ही परिवारों को प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार भी मिलेगा। उन्होंने कृषक हित समूह, महिला खाद्य सुरक्षा समूह और किसान पाठशाला जैसी योजनाओं के तहत महिलाओं को सामूहिक रूप से मशरूम उत्पादन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    दो और तीन दिसंबर को लगेगा उद्यमी किसान मेला

    प्रशिक्षण के दौरान आत्मा की ओर से आगामी दो और तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले उद्यमी किसान मेले की जानकारी भी दी गई, जहां जिले के उद्यमी किसान स्टॉल लगाकर अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा बिहार कौशल विकास मिशन की आरपीएल (RPL) योजना के तहत मशरूम उत्पादक, जैविक उत्पादक और वर्मी कंपोस्ट उत्पादकों के लिए दस दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।

    10 दिवसीय कोर्स भी चलेगा

    समापन सत्र में प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रिया कुमारी, साधनसेवी एवं मशरूम उद्यमी प्रशिक्षक स्वर्णसंध्या भारती, शीला देवी और प्रिया कुमारी सहित आत्मा के तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- कम पानी और छोटी सी जगह में शुरू करें मशरूम की खेती, अचार और पाउडर बनाकर लाखों कमा रहीं भागलपुर की महिलाएं

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।