विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर स्टेशन परिसर में कोहराम; बदमाशों ने की फायरिंग और चाकूबाजी, 2 भाई जख्मी

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:12 PM (IST)

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छीनने की कोशिश के बाद बदमाशों ने फायरिंग और चाकूबाजी की, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाशों ने हमला किया।

  2. फायरिंग और चाकूबाजी में दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। रविवार को यात्री का मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया।

बदमाशों ने इस दौरान दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बदमाशों ने फायरिंग और चाकूबाजी की। स्टेशन परिसर से सड़क तक बदमाशों ने कोहराम मचा दिया।

इस दौरान अफरातफरी मच गई। घटना की मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के गोरिगुल्ला लेन वार्ड चार के निवासी मंजूर अहमद के पुत्र आमिर के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आमिर के अनुसार सुबह 7.50 बजे जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची थी। छह नंबर प्लेटफार्म से होकर एक यात्री स्टेशन से बाहर जा रहे थे।

यात्री मोबाइल छिनकर भागने की हल्ला करते हुए दौड़कर बाहर दक्षिणी गेट पर आए। हल्ला सुनकर हमलोग बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। सभी मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पकड़ने के क्रम में मोटरसाइकिल सहित तीनों बदमाश गिर गए।

बदमाशों को लोगों ने पकड़ा

स्थानीय लोगों के सहयोग से बदमाशों को पकड़ लिया गया। बदमाशों ने उनलोगों से बहस करने लगा और फायरिंग किया। लेकिन भीड़ जमा होने पर मोबाइल देकर तीनों बदमाश भाग गए।

भागने के क्रम में बदमाशों मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के हुसैनपुर निवासी मो.तारिक, शाहबाजनगर बड़ी महल निवासी मो.अली व शाहबाजनगर के ही मो. सरवर उर्फ चूहा धमकी देते गए।

बदमाशों ने कहा कि तुमलोगों ने ठीक नहीं किया। तुमलोग मेरे धंधे में बाधा डाल रहे हो।जिस यात्री का मोबाइल छीना था उन्हें सौप दिया गया।

आमिर ने बताया कि करीब एक घंटे बाद ही उक्त तीनों आरोपितों के साथ हुसैनपुर मुसाफिरखाना निवासी मो. आमिर बिरयानीवाला व एक नकाबपोश के साथ हथियार के साथ स्टेशन परिसर से बाहर पश्चिम टोला स्थित उसके गुमटी (पान-मसाला के दुकान) के पास आए।

चाकू से कई बार प्रहार

मेरे भाई मो. मेराज पर चाकू से कई बार प्रहार किया। हमले में आमिर के बाएं हाथ में गहरा जख्म हो गया। वह बेहोश हो गया। बदमाशों ने आमिर पर लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

मेराज ने बताया कि पहली बार स्टेशन के बाहर और दूसरी बार स्टेशन के दक्षिणी गेट के पास टिकट बुकिंग काउंटर के पास घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पांच-छह फायरिंग भी की।

घटना को अंजाम देकर सभी बदमाशों मोटरसाइकिल से भाग गए।स्वजन के अनुसार आमिर का एक भाई छोटू एलटीटी से नासिक जा रहा था।

घटना की फोन पर सूचना मिलने पर ट्रेन धीरे होने पर वह मुस्लिम के पास ट्रेन से उतरकर घर आ गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित गिरी, डीएसपी सिटी टू राकेश कुमार व मोजाहिदपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री से मोबाइल छिनकर भागने वाले बदमाशों ने स्टेशन से बाहर सड़क पर मारपीट, चाकूबाजी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मोजाहिदपुर और रेल पुलिस छापेमारी कर रही है।

इंस्पेक्टर ने दी जानकारी

मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना की शुरुआत और खत्म भी स्टेशन परिसर में हुआ। उन्होंने बताया कि एक प्लेटफार्म संख्या छह के पास यात्री का मोबाइल छिनकर भागने के क्रम में लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था। लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर तीन बदमाश वहां से भाग गए।

एक घंटे बाद फिर पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने स्टेशन परिसर में टिकट बुकिंग काउंटर के पास घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने फायरिंग का प्रयास किया।

मिस फायर होने पर बदमाशों ने मो. मेराज पर चाकू से प्रहार कर दिया। उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में आग से रोशन होंगी इमरती, लड्डू और गुजिया; स्थानीय युवाओं ने बनाईं मिठाई व तोते के आकार की मोमबत्तियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।