विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म में विफल रहने पर लड़की की आंख फोड़ दी

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 10:29 PM (IST)

एक लड़की के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी एक आंख फोड़ दी। घटना बिहार के भागलपुर की है।

दुष्कर्म में विफल रहने पर लड़की की आंख फोड़ दी
दुष्कर्म में विफल रहने पर लड़की की आंख फोड़ दी

भागलपुर [जेएनएन]। हवस के दरिंदे ने 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और इसमें विफल रहने पर  उसकी आंख फोड़ डाली। दो दिनों तक इस मामले को पंचायत स्तर पर दबाकर रखा गया, लेकिन बुधवार को यह उजागर हो गया। घटना भागलपुर के नवगछिया स्थित गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक लड़की से दुष्कर्म करने में विफल रहने पर आरोपी ने उसकी एक आंख फोड़ दी। दो दिन तक इस मामले को पंचायत स्तर पर दबाकर रखा गया। लेकिन, बुधवार को नवगछिया के एक निजी अस्पताल से भागलपुर रेफर करने के बाद अस्‍पताल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। फिर, लड़की की मामी ने घटना की एफआइआर दर्ज करा दी।

यह भी पढ़ें:  ट्रक से टक्‍कर में स्‍कॉर्पियाे व पिकअप वैन के परखचे उड़े, 3 की मौत, 4 गंभीर

एफआइआर के अनुसार कटिहार जिले की 12 वर्षीय लड़की मां के निधन के बाद नाना के यहां रहती है। सोमवार की शाम उसके पड़ोस के घर में शादी थी। शाम सात बजे के आसपास वह शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान घात लगाए गांव के गुलो शर्मा ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े। इसे देख आरोपी ने लकड़ी के फट्टे को बच्ची की आंख में घोंप दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद आरोपी भाग गया। परिजनों ने बच्ची को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:  अब जेल में मोबाइल पर बात करता दिखा अवधेश मंडल, वीडियो वायरल
पंचायत में मामले को दबाने का किया गया प्रयास
घटना को लेकर बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें आरोपी पक्ष ने मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच, लड़की की हालत और गंभीर हो गई। निजी अस्पताल से उसे जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि लड़की की एक आंख फूट गई है।

यह भी पढ़ें: होली को ले शराब तस्करी में तेजी, सीमावर्ती झारखंड में सुलग रहीं भट्ठियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।