विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरब सागर की लहरों संग गूंजेंगे अंगभूमि के सूर्य मंत्र; मुंबई के जुहू तट पर 'आदित्य हृदय स्तोत्र' गाएंगी ब‍िहार की माधवी

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:45 AM (IST)

Madhavi Madhukar Jha Mumbai Juhu Chowpatty Chhath Puja : भागलपुर की माधवी मधुकर झा मुंबई के जुहू चौपाटी पर छठ ...और पढ़ें

Madhavi Madhukar Jha Mumbai Juhu Chowpatty Chhath Puja : माधवी मधुकर झा देंगी 'आदित्य हृदय स्तोत्र' की प्रस्तुति

Madhavi Madhukar Jha Mumbai Juhu Chowpatty Chhath Puja : माधवी मधुकर झा देंगी 'आदित्य हृदय स्तोत्र' की प्रस्तुति

HighLights

  1. भागलपुर की माधवी जुहू चौपाटी पर छठ पूजा में करेंगी गायन।

  2. वह संस्कृत मंत्रों और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करेंगी।

  3. यह आयोजन बिहार की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करेगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Madhavi Madhukar Jha Mumbai Juhu Chowpatty Chhath Puja : जिस अंगभूमि की सांस्कृतिक स्मृतियों में दानवीर कर्ण की सूर्यभक्ति की गाथा युगों से रची-बसी है, उसी पावन धरती की आत्मजा अब 'अरब सागर' की लहरों में आध्यात्मिक संगीत की हिलोरें उठाने जा रही है। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मायानगरी मुंबई का सुप्रसिद्ध जुहू चौपाटी तट बिहार की सोंधी मिट्टी, लोक परंपरा और संस्कृत के शास्त्रीय स्वरों के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा।

15 नवंबर को होने वाले इस भव्य सांस्कृतिक उत्सव में भागलपुर (सबौर) की बेटी और प्रख्यात स्वर-साधिका माधवी मधुकर झा सूर्य आराधना के संस्कृत मंत्रों को अपनी सुरीली आवाज देंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस महासमागम में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

गंगा की अविरल आस्था से सागर के विस्तार तक गूंजेंगे श्लोक

गंगा के तटों पर पीढ़ियों से संजोई गई छठ की पवित्र परंपरा जब जुहू चौपाटी पर पहुंचेगी, तो अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते व्रतियों के बीच संस्कृत के श्लोक वातावरण को दिव्यता प्रदान करेंगे। माधवी कहती हैं कि छठ केवल व्रत नहीं, बल्कि अनुशासन, पवित्रता, सामूहिकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है।

Madhavi Madhukar Jha to Sing at Mumbai Juhu Chhath Puja (1)

राष्ट्रीय मंच पर 'आदित्य हृदय स्तोत्र' और सूर्य वंदना की प्रस्तुति बिहार की लोक-आस्था और देववाणी संस्कृत को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। गंगा के तट से निकली सूर्य उपासना की यह पावन परंपरा जब अरब सागर के किनारे संस्कृत के वैदिक व पौराणिक मंत्रों के साथ गूंजेगी, तो वह क्षण हर बिहारवासी और सनातन प्रेमी के लिए आत्मिक गौरव का होगा।

PM मोदी की सराहना से मिली राष्ट्रीय पहचान, लगातार दूसरे वर्ष आमंत्रण

सबौर की माधवी ने शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के साथ प्राचीन संस्कृत स्तोत्रों को जिस सहजता और भक्तिभाव से स्वरबद्ध किया है, उसने उन्हें देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंटरनेट मीडिया मंच 'एक्स' पर उनकी प्रस्तुति 'भवान्यष्टकम्' को साझा किए जाने के बाद उनकी गायिकी राष्ट्रीय फलक पर चर्चित हुई। पिछले वर्ष भी मुंबई के छठ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर चुकीं माधवी इस बार पुनः अंग क्षेत्र और समूचे बिहार के सांस्कृतिक गौरव को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- दादी के सुरों को पोती ने दिया डिजिटल मंच; भागलपुर की 'अंग कोकिला' अर्पिता संजो रहीं अंगिका के पारंपरिक छठ गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।