जमीन के टुकड़े के लिए खून के रिश्ते का कत्ल! भागलपुर में सगे भाई ने ही गोलियों से भून डाला
भागलपुर के अलीगंज में भूमि विवाद को लेकर नंदू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसका आरोप उनके ...और पढ़ें

भागलपुर में सगे भाई ने ही गोलियों से भून डाला
HighLights
भागलपुर में भूमि विवाद में भाई की गोली मारकर हत्या।
सगे भाई शंभू यादव पर हत्या का आरोप, फरार।
आरोपित का पुराना आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बबरगंज थानाक्षेत्र के अलीगंज में भूमि विवाद में नंदू यादव की शनिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप सगे भाई शंभू यादव पर लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद इन दिनों गहरा गया था। शनिवार तड़के इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी की घटना हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही बबरगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। डीएसपी सिटी टू और मोजाहिदपुर अंचल थाना इंस्पेक्टर भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है।आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
आरोपित शंभू यादव पर पहले भी हत्या का आरोप
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आरोपित शंभू यादव पर इससे पहले अजीत साह हत्याकांड में भी आरोप लग चुका है। जिसमें शंभू यादव, कुंदन यादव को सजा हुई थी।

दोनों भाइयों का आपराधिक इतिहास रहा होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस सभी पुराने मामलों को खंगाल रही है।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- भागलपुर के गोराडीह में गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित: 12 साल के छात्र से शिक्षक ने की हैवानियत, मोदब्बीर गिरफ्तार