विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के गोराडीह में गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित: 12 साल के छात्र से शिक्षक ने की हैवानियत, मोदब्बीर गिरफ्तार

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:15 AM (GMT+05:30)

Bhagalpur Goradih Madrasa Teacher Arrested POCSO Crime News: भागलपुर के गोराडीह में एक शिक्षक ने अपने 12 वर्षीय छात्र के ...और पढ़ें

Bhagalpur Goradih Madrasa Teacher Arrested POCSO Crime News: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

Bhagalpur Goradih Madrasa Teacher Arrested POCSO Crime News: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. भागलपुर के गोराडीह में शिक्षक ने छात्र से किया यौनाचार।

  2. 12 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ हुई अप्राकृतिक घटना।

  3. आरोपी शिक्षक मोदब्बीर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

संवाद सूत्र,  गोराडीह (भागलपुर)। Bhagalpur Goradih Madrasa Teacher Arrested POCSO Crime News: भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य की पवित्र मर्यादा और निष्ठा को तार-तार कर दिया है। आरोपी शिक्षक ने छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले अपने ही 12 वर्षीय नाबालिग छात्र को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लहूलुहान हालत में बालक ने परिजनों को दी आपबीती की सूचना

पुलिस जांच के अनुसार, पीड़ित बालक की उम्र 12 वर्ष है और वह वहीं छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। घटना का शिकार होने के बाद बालक लहूलुहान हो गया और दर्द से कराहने लगा। किसी तरह उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। मामला सामने आते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित बालक को चिकित्सीय उपचार व जांच के लिए अस्पताल भेजा और परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।

झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है आरोपी शिक्षक, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी तमीजुद्दीन के 24 वर्षीय पुत्र मोदब्बीर के रूप में हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर से फॉरेंसिक (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल वाले कमरे की गहन जांच कर वहां से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए और जांच के लिए अपने साथ ले गए।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही एक भवन में बच्चों के रहने के लिए छात्रावास और पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी, जिसे लोग मदरसा के नाम से जानते हैं। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में शर्मनाक वारदात : मंदिर में शादी का झांसा देकर यूपी से लड़की को बुलाया, फिर बासा पर किया सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।