विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM नीतीश की गाड़ी पर जमुई में JDU नेता ने फेंका माला, आनन-फानन में हुई कार्रवाई, लिए गए हिरासत में

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2022 03:14 PM (IST)

CM नीतीश का काफिला सूखाग्रस्त इलाकों की तरफ बढ़ रहा था कि तभी जमुई में जदयू नेता ने सीएम की ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक।
सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक।

 जागरण टीम, जमुई: बिहार के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर निकले CM नीतीश कुमार की गाड़ी पर जदयू नेता ने माला फेंक दिया। सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस चूक पर जमुई जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में जदयू नेता पर कार्रवाई की गई। उन्हें हिरासत में लिया गया। मामला उस समय का है जब सीएम जमुई पहुंचे ही थे कि उनका स्वागत करने कतारबद्ध हुए जदयू नेता ने ये हरकत कर दी।

  • जदयू नेता ने सीएम की गाड़ी पर फेंका माला
  • पुलिस देखती रह गई और जदयू नेता ने मुख्यमंत्री की गाड़ी पर माला फेंक दिया।
  • बाद में पुलिस ने जदयू नेता को हिरासत में ले लिया।
  • मामला सिकंदरा चौक का है। 
  • सूखे का जायजा लेने मुख्यमंत्री जा रहे थे अलीगंज
  • माला फेंकने वाले जदयू नेता अनुज कुमार सिंह फिलहाल खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं।
  • इसके पहले वे सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ग्राउंड पर CM नीतीश कुमार: हवाई सर्वे स्थगित कर सड़क मार्ग से जाएंगे मुंगेर, जमुई, लखीसराय, लेंगे सूखाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा

सीएम की सुरक्षा में हो रही चूक

यह पहला मामला नहीं है कि सीएम की सुरक्वषा में इस तरह की चूक हुई हो। इससे पहले अप्रैल 2022 में नालंदा के सीएम के कार्यक्रम में बम फोड़ा गया था। नीतीश के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ये घटना घटी थी। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सिलाव पहुंचे थे। वहां सभा स्थल पर पंडाल के अंदर एक सिरफिरे युवक ने पटाखा फोड़ दिया, जिससे भगदड़ भी मच गई थी। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने आरोपी शख्स को दबोच लिया।

सीएम पर किया गया हमला

वहीं 27 मार्च 2022 को भी पटना के बख्तियारपुर में नीतीश कुमार को मुक्का मारा गया था। पटना के बख्तियारपुर में भी एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। बख्तियारपुर में हमला उस वक्त हुआ जिस वक्त वो स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्रायाजी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर रहे थे। एक युवक मंच पर चढ़ा और सीएम के कंधे के दाहिने तरफ वार किया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया था।

मई का मामला

इसी साल मई 2022 में जब मुख्यमंत्री का सुपौल जाने का कार्यक्रम था, तभी पटना चिड़ियाघर के गेट नंबर दो के पास नीतीश कुमार के काफिले में दूसरा वाहन घुस गया, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। साथ ही सीएम की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।