विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM नीतीश कुमार ने लिया जमुई और लखीसराय के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा, बोले- सड़क से पता चलती है जमीनी हकीकत

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2022 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 04:10 PM (IST)

सूखा प्रभावित इलाकों को देखने के लिए CM नीतीश कुमार का हवाई सर्वे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सीएम ...और पढ़ें

CM नीतीश कुमार करेंगे सुखाग्रस्त इलाकों का दौरा।
CM नीतीश कुमार करेंगे सुखाग्रस्त इलाकों का दौरा।

 जागरण टीम, जमुई/लखीसराय: CM नीतीश कुमार पहले हवाई सर्वे कर सूखाड़ की स्थिति का जायजा लेने वाले थे। लेकिन उनका एरियल सर्वे स्थगित कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते ऐसा निर्णय लिया गया। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि सीएम ने ग्राउंड से स्थिति का जायजा लेने की बात कही। इसके बाद आनन-फानन में उनके दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हुआ। बता दें कि सीएम नीतीश शनिवार को  जमुई और लखीसराय के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर रहे।

जमुई जाने के क्रम में 01.40 बजे जिला के बरबीघा प्रखंड के सर्वा /लालू नगर के पास अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे से ही सुखाड़ का मुआयना किया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि विभाग के सचिव एन श्रवण कुमार भी थे। गाड़ी से उतरकर सुखाड़ का आकलन करने के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा हवाई सर्वेक्षण में वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता है। जबकि सड़क मार्ग से जमीनी हकीकत का पता चलता है। जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिंहा ने बताया जिला में सर्वा के अलावे बसंत और चेवाड़ा में भी मुख्यमंत्री को सुखाड़ की स्थिति दिखाने की तैयारी की गई थी, मगर वे इन दोनों स्थानों पर नहीं रुके।

जमुई में सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार दोपहर को सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के आगमन की प्रत्याशा में जमुई प्रशासन अलर्ट मोर्ड में रहा। सिंकदरा के कई सूखाग्रस्त इलाकों का सीएम ने जायजा लिया। 

  • बिछवे गांव के समीप से सुखाड़ का मुआयना करने का अनुमान
  • सीएम की अगवानी के लिए लहिला गांव के समीप जमे हैं डीएम-एसपी
  • बिछवे के समीप संभावित निरीक्षण केंद्र पर मोर्चा संभाले हैं एसडीओ और डीएसपी
  • एनएच 333 ए से बिछवे गांव जाने वाली सड़क पर तैनात अधिकारी
  • अलीगंज प्रखंड में भी सीएम के आने की संभावना है। वहां भी डीएम एसपी ने संभावित स्थल का निरीक्षण किया है।

लखीसराय में सीएम नीतीश कुमार

लखीसराय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार को लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह, कृषि विभाग के सचिव एन. श्रवण कुमार ने ताजा स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शेखपुरा के बाद जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड और फिर लखीसराय के हलसी और रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में सुखाड़ का जायजा लिया। वे सड़क मार्ग से भ्रमण पर थे। इस दौरान वे हलसी के घोंगसा गांव में रुककर खेत को देखा। लखीसराय जिले में मात्र 39 फीसद धनरोपनी हुई है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।