Move to Jagran APP

Helen & Amit love story: इंग्‍लैंड की दुल्हनियां पहुंची गांव, लोगों ने कहा- WOW.. मजा आ गया 'गोरे-गोरे मुखड़े'

Helen Amit love story बिहारी बाबू को इंग्लैंड की छोरी से अमेरिका में प्यार हो गया। फ‍िर झारखंड के देवघर में शादी रचा ली। नई नवेली दुल्‍हन जब गांव पहुंची तो लोगों ने खूब स्‍वागत किया। गोरा चेहरा लोगों ने खूब भाया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 01:01 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:01 PM (IST)
Helen & Amit love story: अमित व हेलन की शादी हुई।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Helen & Amit love story: इंग्लैंड की हेलन को लेकर जैसे ही अमित अपने गांव आया लोगों ने नई दुल्‍हन‍ियां का खूब स्‍वागत किया। खूबसूरत गोरा चेहरा देखकर कुछ देवर टाइप के लोगों ने गोरे-गोरे मुखड़े पर गीत गए। लेकिन कुछ ने आगे कहा काश! मैडम जी आप अगर काला चश्‍मा पहन लेतीं तो मजा आ जाएगा। खैर जो भी हेलन की यहां खूब खातिरदारी हुई।

loksabha election banner

हेलन गांव भी गांव का परिवेश व यहां के लोग काफी पसंद आया। हेलन ने भी सभी लोगों के साथ हिंदी में बात करने की कोशिश की। सभी को नमस्‍ते कहा। फ‍िर बोली-आप लोग अमेरिका व इंग्‍लैंड आइए। हेलन के पति अमित ने उसका सभी से परिचय कराया। हेलन के साथ आए उनके माता-पिता व अन्‍य रिश्‍तेदारों को भी यहां काफी मन लगा। अमित ने अपने गांव में सभी को भेज दिया। एक ही दिन बाद अमित यहां से हेलन व उनके स्‍वजनों को लेकर अमेरिका चले गए।

यह है पूरा मामला

इंग्लैंड की लड़की हेलन से बांका के चांदन के अमित को अमेरिका प्यार हो गया। प्‍यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों के घर वालों ने इसकी स्‍वीकृति दे दी। फ‍िर अमित हेलन व उनके माता-पिता व अन्‍य स्‍वजनों के साथ बिहार आए। घर वालों से बातचीत की। झारखंड के देवघर में बड़ी धूम-धाम से शादी रचाई। लव मैरिज का यह अद्भुत कहानी बांका जिले के चांदन स्थित लुरीटांड़ गांव का है। प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद अमित अपनी दुल्हन अभी लुरीटांड़ गांव पहुंचे। जिसकी एक झलक पाने को सभी लोग खासकर महिलाएं उत्सुक थीं।

विलायती दुल्हनियां को देख बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत बिरनिया पंचायत का लुरीटांड़ गांव फूला नहीं समा रहा है। पहली बार कोई यहां का बेटा विलायत से दुल्हन लेकर आया है। हेलन को यहां लोगों ने गुडि़या नाम दिया। लोगों ने कहा कि दुल्हन गोरी है, बहुत सुंदर है। प्‍यारी गुडि़या जैसी। गुडि़या भी भारतीय रंग में रंगी थी। बहुत की आकर्षक दिख रही थी।

हेलन इंग्लैंड के आक्सफोर्ड की रहने वाली हैं। बांका के अमित कुमार से इनकी मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों साथ-साथ वहां इंजीनियर हैं। साथ काम करते हैं। इसी दौरान दोनों प्यार करने लगे। प्यार इतना परवान चढ़ा कि साथ जीने-मरने की कसमें खाई। हेलन को हिंदू धर्म काफी भाया। सनातक संस्‍कृति को बेहद खास बताया। हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया।

परिवार वालों की रजामंदी

अमित के पिता सुरेश राय ने बताया कि वे काफी खुश हैं। बहू काफी सुंदर है। हेलन की मां लूसी बैडली और पिता पैट्रिक बैडली भी यहां शादी के दौरान पहुंचे थे। दोनों का यहां खूब स्‍वागत हुआ। शादी समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए आकर्षक कार्ड भी छपवाया गया था। इस कार्ड में वर व वधू दोनों पक्षों की पूरी जानकारी दी। जिन्‍हें शादी समारोह में बुलाया गया, वे भी काफी खुश थे। 

हेलन व अमित को दी बधाई

शादी के बाद काफी संख्‍या में लोग अमित के घर पर पहुंचे। स्‍थानीय जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद थे। दोनों को शादी की खूब बधाई दी। साथ ही यह भी कहा कि गांव से अपना नाता नहीं तोड़ना। बीच-बीच में अमेरिका से यहां आते रहना।

यह भी पढ़ें - WOW! बिहारी बाबू को इंग्लैंड की छोरी से अमेरिका में हुआ प्यार, देवघर में रचाई शादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.