Move to Jagran APP

WOW! बिहारी बाबू को इंग्लैंड की छोरी से अमेरिका में हुआ प्यार, देवघर में रचाई शादी

Unique Love Story Amazing wedding लव मैरिज का ये रोचक किस्सा बांका जिले के चांदन स्थित लुरीटांड़ गांव का है। बिहारी बाबू को अमेरिका में इंग्लैंड की गोरी मैम हेलन से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो बात शादी तक आ पहुंची। फिर दोनों इंडिया आए और देवनगरी देवघर पहुंचे।

By Madhbendra KumarEdited By: Shivam BajpaiPublished: Fri, 25 Nov 2022 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 09:42 PM (IST)
बिहारी बाबू की हुई इंग्लैंड की गोरी मैम...

संवाद सूत्र, चांदन (बांका) : इंग्लैंड की लड़की से अमेरिका में हुआ प्यार और देवघर में रचाई शादी। जी हां, लव मैरिज का यह रोचक किस्सा बांका जिले के चांदन स्थित लुरीटांड़ गांव का है। गुरुवार को प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। दुल्हन अभी लुरीटांड़ में ही है, जिसकी एक झलक पाने को महिलाएं उत्सुक हैं।

loksabha election banner

विलायती दुल्हनियां को देख बिरनिया पंचायत का लुरीटांड़ गांव फूला नहीं समा रहा है। हो भी क्यों नहीं, गांव में पहली बार कोई बेटा विलायत से दुल्हन लेकर आया है। हेलन नाम की यह दुल्हन गोरी है, लेकिन भारतीय रंग में रंगी, जिस पर पायल, कंगन और बिंदिया खूब भा रही है। हेलन इंग्लैंड के आक्सफोर्ड शहर की रहने वाली हैं। लुरीटांड़ गांव निवासी अमित कुमार से इनकी मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों वहां इंजीनियर हैं। साथ काम करते हुए दोनों आपस में प्यार करने लगे। प्यार परवान चढ़ा तो साथ जीने-मरने की कसमें खाई और हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी करने का फैसला लिया।

परिवार वालों की रजामंदी से प्यार हुआ मुकम्मल

अमित के पिता सुरेश राय बताते हैं कि हेलन की मां लूसी बैडली और पिता पैट्रिक बैडली की सहमति से दोनों की शादी गुरुवार को देवघर स्थित एक विवाह भवन में संपन्न हुई। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद थे। शादी में प्रखंड मुख्यालय के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर-वधू को आशीष दिया। इस दुल्हन को लेकर ग्रामीण महिलाओं में खासी उत्सुकता है। सभी उससे बातचीत करना चाह रहे हैं, मगर बिलायती बोल इसमें बाधा बन रही है। दुल्हन की भाषा को समझने में स्थानीय महिलाओं को परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.