Move to Jagran APP

विश्व आयुध दिवस : जल्द मुंगेर से बिकेगी पांच गोलियों वाली बंदूक Bhagalpur News

यहां की बंदूक फैक्ट्री 12 बोर के पंप एक्शन गन (पांच गोलियों वाली बंदूक) तैयार होने लगे हैं। सिंगल बैरल की इस बंदूक में एक साथ 5 गोलियां भरी जा सकती हैं। यह अत्याधुनिक बंदूक होगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 09:30 AM (IST)
विश्व आयुध दिवस : जल्द मुंगेर से बिकेगी पांच गोलियों वाली बंदूक Bhagalpur News

भागलपुर [संजय सिंह]। बिहार की एकमात्र मुंगेर बंदूक फैक्ट्री में अब पांच गोलियों वाली आधुनिक बंदूक का निर्माण हो रहा है। अब तक यहां एक और दो गोलियों वाली बंदूकें ही बनती थीं। अमेरिकी कंपनी 'विनचेस्टर' और इंग्लैंड की कंपनी 'वेब्ले एंड स्कॉट' ने भी यहां निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है।

loksabha election banner

2016 में नई आयुध नीति बनने के बाद भी मुंगेर की बंदूक फैक्ट्री की इकाइयों की स्थिति जस की तस रही। निर्माता और कारीगर दोनों इस धंधे से अलग-थलग होते जा रहे हैं। बाजार में बंदूकों की मांग कम होने और लाइसेंस की जटिल प्रक्रिया से भी इसे झटका लगा है। नई आयुध नीति से यहां के निर्माताओं और कारीगरों में उम्मीद जगी है। इससे मुंगेर गन फैक्ट्री को अत्याधुनिक हथियार का लाइसेंस मिल सकता है। इसे लेकर गृह मंत्रालय के पास आवेदन भेजा गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुंगेर की बंदूक फैक्ट्री में पहले 36 इकाइयां काम करती थीं। समय के साथ 14 लाइसेंस मृत हो गए। 17 इकाइयों में उत्पादन का काम लगभग नहीं के बराबर हो रहा है। पांच इकाइयां ही हथियार निर्माण के कार्य में लगी हैं।

2006 तक इन इकाइयों को 12,352 बंदूकें तैयार करने का आदेश प्राप्त होता था। धीरे-धीरे इसकी संख्या घटने लगी। पिछले साल मात्र यहां हजार बंदूकें बनीं। यहां कामगारों की संख्या भी 600 से घटकर 100 के करीब पहुंच गई है। बंदूक निर्माता कंपनी के मालिक सौरभ निधि का कहना है कि लोग बंदूक की जगह परिष्कृत (सॉफिस्टिकेटेड) हथियारों का शौक रखने लगे हैं। इसे देखते हुए हथियार निर्माताओं ने भी अपने काम में बदलाव किया है। यहां की बंदूक फैक्ट्री 12 बोर के पंप एक्शन गन (पांच गोलियों वाली बंदूक) तैयार होने लगे हैं। सिंगल बैरल की इस बंदूक में एक साथ पांच गोलियां भरी जा सकती हैं। यह अत्याधुनिक बंदूक होगी। खुले बाजार में इसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये होगी। निधि ने बताया कि रिवॉल्वर व पिस्टल भी मुंगेर के कारखाने में तैयार होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.