विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: खेतों में लगाएं ओल-हल्दी और अदरक, नीतीश सरकार करेगी मदद; किसानों के लिए कर दिया बड़ा एलान

Published: Tue, 13 May 2025 03:59 PM (IST)

भागलपुर के किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार ओल अदरक और हल्दी की खेती को बढ़ावा देने के लिए 50% ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. सबसे अधिक हल्दी में 100 एकड़ अख लक्ष्य
  2. ओल में लक्ष्य दस व अदरक में पांच एकड़

जागरण संवाददाता, भागलपुर। ओल, अदरक, हल्दी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। ओल, अदरक व हल्दी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किसानों को अनुदान देने का निर्णय लिया है।

किसान बेकार पड़ी जमीन पर ओल, अदरक व हल्दी की खेती कर सकते हैं। किसान बगीचे में भी ओल, अदरक व हल्दी की खेती कर सकते हैं।

ओल, अदरक व हल्दी की खेती करने वाले किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हल्दी के लिए जिले को 100 एकड़ का लक्ष्य दिया गया है।

एक किसान अधिकतम 0.25 एकड़ से लेकर दो एकड़ तक हल्दी की खेती कर सकते हैं। प्रति एकड़ हल्दी की खेती में 45 हजार रुपये लागत आएगा। 50 प्रतिशत यानी 22 हजार पांच सौ रुपये किसानों को अनुदान मिलेगा।

हल्दी की खेती किसी भी तरह के खेत में किया जा सकता है। हल्दी की खेती को लेकर आवेदन शुरू हो गया है। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लाभ दिया जाएगा।

ओल की खेती के लिए जिले को दस एकड़ का लक्ष्य दिया गया है। एक किसान अधिकतम 0.25 एकड़ से एक एकड़ तक खेती कर सकते हैं।

ओल की खेती के लिए एक एकड़ में दो लाख 81 हजार छह सौ सौ रुपये खर्च आएगा। 50 प्रतिशत यानी एक लाख 40 हजार आठ सौ रुपये किसानों को अनुदान मिलेगा।

ओल की खेती भी किसान किसी भी खेत में कर सकते हैं। इसके लिए भी किसानों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाभ दिया जाएगा।

अदरक की खेती के लिए पांच एकड़ का लक्ष्य दिया गया

अदरक की खेती के लिए पांच एकड़ का लक्ष्य दिया गया है। एक किसान 0.25 एकड़ से दो एकड़ तक अदरक की खेती कर सकते हैं। एक एकड़ में अदरक की खेती के लिए 62 हजार चार सौ रुपये खर्च आएगा।

किसानों को 50 प्रतिशत यानी 31 हजार दो सौ रुपये अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान पदाधिकारी अभय कुमार मंडल ने बताया कि ओल, अदरक व हल्दी की खेती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।

ओल, अदरक व हल्दी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़ें-

100 रुपये प्रति KG बिकता है यह फल, पश्चिम बंगाल से बीज मंगाकर बिहार में लगाए पौधे; अब हो रही बंपर कमाई