Move to Jagran APP

सरकार, तीन दिन से भूखी हूं, परिवार भी बाढ़ में फंसा है

बांध टूटने से विस्थापित इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता महराज जी टोला निवासी सियाराम मंडल की पत्‍‌नी चांदनी देवी ने कहा कि सरकार तीन दिन से भूखी हूं। भोजन नहीं मिला।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 07:19 AM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 07:19 AM (IST)
सरकार, तीन दिन से भूखी हूं, परिवार भी बाढ़ में फंसा है

नवगछिया। बांध टूटने से विस्थापित इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता महराज जी टोला निवासी सियाराम मंडल की पत्नी चांदनी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि सरकार बांध टूटने की वजह से विस्थापित हो गई हूं। पिछले तीन दिन से भोजन नहीं किया है। परिवार के सभी सदस्य बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।

loksabha election banner

चांदनी देवी ने घर के चारों तरफ बाढ़ का पानी है। घर में आंखों से दिव्यांग पति, मानसिक रूप से परेशान पुत्र, पुत्री व दमाद फंसे हुए हैं। वहां से उन्हें कोई निकालने वाला नहीं है। कुछ कीजिए। इस पर नीतीश कुमार ने बाढ़ में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से इंटरस्तरीय हाई स्कूल नवगछिया पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से रामधारी सिंह उच्च विद्यालय पहुंचकर बाढ़ राहत शिविर को देखा। चिकित्सा राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित रोगियों से इलाज के बारे में सिविल सर्जन उमेश प्रसाद से बात की। सीएस से पूछा कि कौन-कौन सी दवा शिविर में उपलब्ध है। शिविर में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण भी करवाने को कहा। वहां से बाढ़ पीड़ितों के रहने के लिए राहत शिविर को देखा।

आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका के कार्य को सराहा गया

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे कविता पाठ कर रहे थे। इस बीच मुख्यमंत्री भी वहां पहुंच गए। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 की सेविका प्रीति कुमारी से मुख्यमंत्री ने पूछा कि बाढ़ राहत शिविर के बच्चों को कविता पाठ करवाया जा रहा है। सेविका से कहा कि आप बहुत अच्छा कर रही हैं। वहीं नीतीश कुमार बाढ़ राहत शिविर में भोजन कर रहे बाढ़ पीड़ितों से मिले। शिविर में मिल रहे भोजन के बारे में पूछा गया।

उधर, विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री ने कहा कि कल राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित आये थे। शिविर में बाढ़ पीड़ितों को बीडीओ कुंदन कुमार यादव ने डांट-डपटकर भगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों के भोजन के लिए सामुदायिक किचन खोला गया है। आपदा प्रबंधन के तहत सभी को खाना खिलाया जा रहा है। कोताही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम देखने आए बालक को लगा करंट, गंभीर

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए बालक को बिजली का करंट लग गया। बालक भवानीपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर नवटोलिया निवासी मुन्नी मंडल के पुत्र करण कुमार है। करण अपने ननिहाल सिघियामकंदपुर ननिहाल आया हुआ था। ननिहाल से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लाल जी मध्य विद्यालय सिघियामकंदपुर चला गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करण का बिजली के तार से स्पर्श हो गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गोपालपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुधांशु कुमार एंबुलेंस से इलाज के लिए बालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बालक का डा. आमृत कुमार ने उपचार किया। बालक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

इस मौके पर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआइजी सुजीत कुमार, जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनूमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.