विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या गंगा-कोसी नदियों से क्यों गायब हो गईं केवई, सिंघी और मांगुर? रेत व गाद से घटा जलस्तर, वेटलैंड की राह भी हुई बंद

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:27 AM (IST)

Bhagalpur Ganga Kosi River Siltation Indigenous Fish Extinction : गाद और रेत के लगातार जमाव से गंगा-कोसी नदियों में देसी मछलियों की सात से अधिक प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं। जलस्तर घटने और प्रजनन मार्गों के अवरुद्ध होने से इनका अस्तित्व खतरे में है, जिस पर मत्स्य विभाग ने चिंता जताते हुए संरक्षण की पहल की है।

Bhagalpur Ganga Kosi River Siltation Indigenous Fish Extinction : भागलपुर में गंगा और कोसी नदियों में गाद जमा होने से देसी मछलियों पर मंडराया अस्तित्व का संकट

Bhagalpur Ganga Kosi River Siltation Indigenous Fish Extinction : भागलपुर में गंगा और कोसी नदियों में गाद जमा होने से देसी मछलियों पर मंडराया अस्तित्व का संकट

HighLights

  1. गाद से गंगा-कोसी में देसी मछलियां विलुप्ति के कगार पर।

  2. जलस्तर घटने से प्रजनन मार्ग और वेटलैंड हुए अवरुद्ध।

  3. मत्स्य विभाग ने संरक्षण के लिए पहल शुरू की है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Ganga Kosi River Siltation Indigenous Fish Extinction : कोसी और गंगा के संगम तथा आसपास के जलक्षेत्रों में लगातार जमा हो रही गाद और रेत ने जलीय जीवों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। प्राकृतिक प्रजनन मार्गों के अवरुद्ध होने और आवास क्षेत्र सिमटने के कारण क्षेत्र की सात से अधिक प्रमुख देसी मछलियों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई हैं। इनमें केवई, सिंघी, मांगुर, पत्थरचट्टा, बुआरी, कम्मी और टेंगरा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

नदी के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का संतुलन बनाए रखने में इन मछलियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। चिंता की बात यह है कि पिछले दो से तीन वर्षों से ये देसी प्रजातियां नदियों में नजर नहीं आ रही हैं। नदियों की पारिस्थितिकी का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों के इस आकलन को अब मत्स्य विभाग ने भी गंभीरता से स्वीकार किया है और इन प्रजातियों के संरक्षण व संख्या बढ़ाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है।

कोसी की रेत ने घटाई गंगा की गहराई

विशेषज्ञों का मानना है कि कोसी नदी अपने ऊपरी प्रवाह क्षेत्रों से भारी मात्रा में रेत और गाद बहाकर गंगा में ला रही है। लगातार बढ़ते सिल्टेशन के कारण गंगा और कोसी के कई हिस्सों में पानी की गहराई पहले की तुलना में काफी कम हो गई है।

वेटलैंड तक नहीं पहुंच पा रहीं मछलियां

सामान्य वर्षों में मानसून की बाढ़ के दौरान ये देसी मछलियां कोसी और गंगा की मुख्य धारा से निकलकर सहायक जलस्रोतों और वेटलैंड (आर्द्रभूमि) क्षेत्रों में पहुंचती थीं, जहां शांत और पोषक वातावरण में वे अंडे देती थीं। लेकिन अब जलस्तर में गिरावट और प्राकृतिक मार्गों में आए बदलाव के कारण बाढ़ के पानी के साथ मछलियों का वेटलैंड तक पहुंचना कठिन हो गया है।

गाद और प्रदूषण से टूटी प्राकृतिक प्रवास की लय, अंडे देने के ठिकाने सिमटे

नदी विशेषज्ञों के मुताबिक, नदियों में बढ़ती गाद का सीधा दुष्प्रभाव मछलियों के प्रजनन चक्र पर पड़ रहा है। गाद बढ़ने से न केवल नदी की गहराई घट रही है, बल्कि अंडे देने और नवजात मछलियों के पलने-बढ़ने के लिए अनुकूल प्राकृतिक स्थान भी सिमटते जा रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में जल प्रवाह की गति और गहराई में आए बदलाव से मछलियों के प्राकृतिक प्रवास की लय पूरी तरह टूट गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार में दोगुना हुआ मछली उत्पादन, फिर भी नद‍ियों से गायब हो रही सिंघी, मांगुर, टेंगरा, कबई, पोठिया, बुआरी व बामी

"गंगा और कोसी में लगातार गाद बढ़ रही है। इसके अलावा प्रदूषण के कारण भी कई प्रजातियों की मछलियां सही तरीके से ब्रीडिंग नहीं कर पा रही हैं। मौजूदा समय में करीब 23 प्रकार की मछलियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई हैं।"
-

— दिनेश चंद्र मिश्र, नदी विशेषज्ञ

"विलुप्त होती देसी प्रजातियों की मछलियों को दोबारा नदियों में लाने के लिए विभाग की ओर से 'रिवर रैंचिंग' कार्यक्रम शुरू करने की कवायद की जा रही है।"
-
— कृष्ण कन्हैया, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भागलपुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।