विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में चक्रवात 'अकवान' का असर: 21 नवंबर को भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश के आसार, कोहरे और ठंड ने भी बढ़ाई टेंशन

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:59 AM (IST)

Bihar Weather Forecast Cyclone Akwan Bhagalpur Katihar Heavy Rain Alert: चक्रवात 'अकवान' के प्रभाव से बिहार में 20 से 22 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिसमें 21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार में भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही, जिले में कोहरा और धुंध छाए रहने से ठंड बढ़ेगी और यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

Bihar Weather Forecast Cyclone Akwan Bhagalpur Katihar Heavy Rain Alert:

Bihar Weather Forecast Cyclone Akwan Bhagalpur Katihar Heavy Rain Alert:

HighLights

  1. चक्रवात 'अकवान' से बिहार में 20-22 नवंबर तक बारिश।

  2. 21 नवंबर को भागलपुर-कटिहार में भारी वर्षा की चेतावनी।

  3. कोहरे और धुंध से बढ़ेगी ठंड, यातायात प्रभावित होगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Weather Forecast Cyclone Akwan Bhagalpur Katihar Heavy Rain Alert: जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से करवट लेने वाला है। शुक्रवार को भागलपुर में धुंध और कोहरे का असर छाया रह सकता है।

सुबह देर तक आसमान में धुंध की चादर पसरी रहने से सूर्यदेव के दर्शन देर से होने की संभावना है। आधी रात के बाद से ही कोहरा और धुंध अपना असर दिखाना शुरू कर देंगे, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने पर सड़क और रेल यातायात की रफ्तार पर भी ब्रेक लग सकता है। धूप देर से निकलने के कारण हल्की ठंड का एहसास भी बढ़ेगा।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अकवान' बढ़ा रहा बिहार की चिंता

इस बीच बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' ने बिहार के मौसम की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 19 नवंबर की दोपहर 2:30 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास केंद्रित था और करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच गोपालपुर के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। लैंडफॉल के दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

आज दोपहर से शुरू होगी बूंदाबांदी, रात में मध्यम बारिश के आसार

चक्रवात के प्रभाव और पूर्वी हवाओं के सक्रिय प्रवाह से 20 से 22 नवंबर के बीच बिहार के पूर्वी हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने के प्रबल आसार हैं। भागलपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दोपहर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि शाम से रात होते-होते बारिश की गतिविधियां बढ़कर मध्यम स्तर तक पहुंच सकती हैं।

21 नवंबर को भागलपुर-कटिहार में भारी वर्षा व तेज हवा का अलर्ट

मौसम के इस बदले मिजाज का सर्वाधिक असर 21 नवंबर (शनिवार) को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस दिन भागलपुर और कटिहार जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है। 22 नवंबर तक पूर्वी बिहार में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को धुंध, बादल, बारिश और बढ़ती ठंड के मिले-जुले असर का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- कमजोर पड़ा चक्रवात अर्णब! भागलपुर में सुधरेगा मौसम, शनिवार को धूप-छांव के आसार; दियारा में लेट होगी रबी बुआई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।