विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे सफर, गोड्डा-सुल्तानगंज और गया-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:57 PM (GMT+05:30)

Chhath Special Trains: छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोड्डा-अजगैवीनाथ धाम और गया-हावड़ा के बीच विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. छठ महापर्व के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।

  2. गोड्डा-अजगैवीनाथ धाम और गया-हावड़ा रूट पर चलेंगी।

  3. यात्रियों की भीड़ कम करने हेतु यह व्यवस्था है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। महापर्व छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोड्डा और अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।

गुरुवार से शुरू हुआ इसका परिचालन शुक्रवार को दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाने के बाद बंद हो जाएगा। ट्रेन का उद्देश्य छठ के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा देना है।

ट्रेन नंबर 03456 गोड्डा-अजगैवीनाथ धाम स्पेशल गोड्डा से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 10:45 बजे अजगैवीनाथ धाम पहुंचेगी।

हंसडीहा स्टेशन पर इसका आगमन सुबह 6:25 बजे और प्रस्थान 6:55 बजे होगा। भागलपुर स्टेशन पर ट्रेन सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 03455 अजगैवीनाथ धाम-गोड्डा स्पेशल दोपहर एक बजे अजगैवीनाथ धाम से खुलेगी। भागलपुर में इसका आगमन दोपहर 1:50 बजे और प्रस्थान दो बजे होगा। ट्रेन शाम 4:20 बजे हंसडीहा पहुंचेगी और 4:50 बजे रवाना होगी। गोड्डा पहुंचने का समय शाम 5:50 बजे निर्धारित है।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे। इनमें 10 जनरल सेकंड क्लास और दो सेकंड क्लास लगेज सह गार्ड कोच शामिल हैं। गोड्डा से अजगैवीनाथ धाम के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा।

गया-हावड़ा के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

वहीं, छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया और हावड़ा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इससे भागलपुर, सुल्तानगंज, सबौर, कहलगांव और पीरपैंती समेत मार्ग के कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 03052 गया-हावड़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन 13 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे गया से रवाना होगी।

यह अगले दिन दोपहर 2:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन कजरा, अभयपुर, धरहरा, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, अकबरनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती, मिर्जा चौकी, साहिबगंज, तीनपहाड़, बड़हरवा, पाकुड़, मुरारई, रामपुरहाट, मल्लारपुर, सैंथिया, अहमदपुर, बोलपुर (शांतिनिकेतन), गुस्करा, बर्द्धमान और बांडेल स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पर्व के दौरान भीड़ कम करने और बिना आरक्षण यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी घटाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- 'कांच ही बांस के बहंगिया...': गूंजते लोकगीत और सूप-दउरा से पटे बाजार, 'नहाय-खाय' से शुरू होगा लोकआस्था का महापर्व छठ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।