भागलपुर में 1500 रुपये तक बिका केले का घौद, अमरपुर का गन्ना पहुंचा 60 रुपये पीस; छठ की खरीदारी पर महंगाई की मार
Chhath Puja Market Price Banana Sugarcane Coconut Fruits Rates Today: भागलपुर में छठ पूजा की खरीदारी के दौरान फलों और ...और पढ़ें

Chhath Puja Market Price Banana Sugarcane Coconut Fruits Rates Today:
HighLights
भागलपुर में छठ पूजा बाजार में भारी भीड़ उमड़ी।
केले का घौद 1000 रुपये तक, गन्ना 60 रुपये बिका।
पुल टूटने से केले की आपूर्ति और दाम प्रभावित हुए।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Chhath Puja Market Price Banana Sugarcane Coconut Fruits Rates Today: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को भागलपुर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्व की खरीदारी तेज होने के साथ ही फल और पूजन सामग्री के दामों में भी खासी तेजी देखने को मिली। खासकर छठ के प्रमुख प्रसाद केला और गन्ना आम दिनों के मुकाबले काफी महंगे बिके।
शनिवार को बाजार में केले का घौद 1000 से 1500 रुपये तक बिका। वहीं, अमरपुर का गन्ना 60 रुपये प्रति पीस की दर से बेचा गया, जबकि एक दिन पहले तक इसकी कीमत 40 से 50 रुपये प्रति पीस थी।
पुल टूटने का असर केले की कीमत पर, सैंडिस कंपाउंड से तिलकामांझी तक सजे बाजार
सैंडिस कंपाउंड के समीप केला बेच रहे विक्रेता मोहन ने बताया कि इस बार केले की कीमत काफी तेज है। उनके अनुसार, पुल टूटने की वजह से माल ढुलाई और आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। शनिवार को उनके पास केले का घौद 1500 रुपये की रेंज में बिका। दूसरी ओर, गन्ना विक्रेता बदरुद्दीन ने बताया कि वे अमरपुर का गन्ना बेच रहे हैं, जिसकी मांग अधिक होने के कारण कीमत 60 रुपये प्रति पीस रही।
150 रुपये जोड़ा बिका नारियल, 80 रुपये किलो पहुंचे शकरकंद और पानीफल
तिलकामांझी चौक स्थित बाजार में पूजन सामग्री बेच रहे चंदन कुमार के मुताबिक, छठ में आवश्यक नारियल 150 रुपये जोड़ा और बड़ा नींबू (डाभ) 80 से 100 रुपये जोड़ा बिका। इसके अलावा शकरकंद और पानीफल (सिंघाड़ा) की कीमत 80-80 रुपये प्रति किलो रही।
भागलपुर छठ बाजार: फल व पूजन सामग्री की रेट लिस्ट
| सामग्री का नाम | ताजा बाजार भाव (शनिवार) |
| केले का घौद | 500 से 1,000 रुपये प्रति घौद |
| अमरपुर का गन्ना | 60 रुपये प्रति पीस (एक दिन पहले 40-50 रुपये था) |
| नारियल | 150 रुपये जोड़ा |
| बड़ा नींबू (डाभ) | 80 से 100 रुपये जोड़ा |
| शकरकंद व पानीफल | 80-80 रुपये प्रति किलो |
| सेब | 100 से 140 रुपये प्रति किलो |
| अमरूद | 80 से 120 रुपये प्रति किलो |
| नारंगी | 80 से 100 रुपये प्रति किलो |
| पनियाला | 10 से 20 रुपये प्रति पीस |
| आदि गाछ / हल्दी गाछ / आंवला | आदि गाछ 10 रुपये; हल्दी गाछ व आंवला 5-5 रुपये प्रति पीस |
| अन्य पूजन सामग्री | बद्धी 10-20 रुपये दर्जन, घी 50-300 रुपये, अरता बंडल 10 रुपये, रूई-बत्ती 5 रुपये, सुपाड़ी 2 रुपये, पान 1 रुपये |
सेब, नारंगी और अन्य पारंपरिक पूजन सामग्रियों के दाम भी रहे तेज
धनकर के विक्रेता पंचानंद ने बताया कि पारंपरिक पूजन सामग्रियों की भी जमकर खरीदारी हुई। बाजार में पनियाला 10 से 20 रुपये प्रति पीस, हल्दी गाछ 5 रुपये और आदि गाछ 10 रुपये प्रति पीस बिका। वहीं, आंवला 5 रुपये प्रति पीस की दर से उपलब्ध रहा। मौसमी फलों में सेब 100 से 140 रुपये किलो, नारंगी 80 से 100 रुपये किलो और अमरूद 80 से 120 रुपये किलो तक बिका।
पूजन से जुड़ी अन्य छोटी सामग्रियों में बद्धी 10 से 20 रुपये दर्जन, रूई-बत्ती का छोटा पैकेट 5 रुपये, शुद्ध घी 50 से 300 रुपये (पैकेट के अनुसार), सुपाड़ी 2 रुपये प्रति पीस, पान 1 रुपये प्रति पीस तथा अरता का बंडल 10 रुपये में बेचा गया। महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।