विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार और अमेरिका के छठ में क्या है अंतर? विधि-विधान से लेकर अर्घ्य तक जानिए सात समंदर पार कैसे होती है पूजा

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:15 AM (IST)

Chhath Puja in USA: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक दशक से अधिक समय से छठ महापर्व मनाया जा रहा है, ...और पढ़ें

Chhath Puja in USA: सात समंदर पार अमेरिका में भी लोक आस्था का उल्लास; भागलपुर अकबरनगर की भार्गवी पेंसिल्वेनिया में 10 साल से निभा रहीं छठ परंपरा

Chhath Puja in USA: सात समंदर पार अमेरिका में भी लोक आस्था का उल्लास; भागलपुर अकबरनगर की भार्गवी पेंसिल्वेनिया में 10 साल से निभा रहीं छठ परंपरा

HighLights

  1. अमेरिका में एक दशक से अधिक समय से छठ पूजा।

  2. प्रवासी भारतीय अपनी संस्कृति, परंपराओं को जीवंत रख रहे हैं।

  3. नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जुड़ने का अवसर।

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर )। Chhath Puja in USA: बिहार की पावन माटी से उपजा लोक आस्था का महापर्व छठ अब भौगोलिक सीमाओं को लांघकर सात समंदर पार संयुक्त राज्य अमेरिका में भी अपनी गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छाप छोड़ रहा है।

अपनी मातृभूमि से हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद भारतीय अपनी संस्कृति, जीवन मूल्यों और सनातन परंपराओं को पूरी जीवंतता के साथ सहेजने में जुटे हैं।

Chhath Puja in USA Bihar Tradition Thrives Across Oceans (1)

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित भारतीय मंदिर में पिछले एक दशक से अधिक समय से छठ महापर्व की यह गौरवशाली परंपरा पूरी निष्ठा के साथ निभाई जा रही है।

इस पावन परंपरा से भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना अंतर्गत हरिनगर का गहरा जुड़ाव है। हरिनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बालकिशोर सिंह की सुपुत्री भार्गवी अमेरिका में रहते हुए भी हर वर्ष पूरी श्रद्धा और कड़े नियमों के साथ छठ व्रत का अनुष्ठान कर रही हैं।

Chhath Puja in USA Bihar Tradition Thrives Across Oceans

विदेश में भारतीय समुदाय को जड़ों से जोड़ रहा महापर्व

विदेश की धरती पर छठ का यह भव्य आयोजन केवल पूजा-पाठ और अनुष्ठान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सुदूर देश में बसे भारतीय समुदाय को अपनी जड़ों, मिट्टी और सनातन संस्कृति से जोड़े रखने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। पेंसिल्वेनिया के इस भारतीय मंदिर में हर साल छठ पूजा के दौरान उत्साह बढ़ता जा रहा है।

हर वर्ष कई नए प्रवासी भारतीय परिवार पहली बार व्रत का संकल्प लेकर इस महापर्व से जुड़ते हैं, जबकि कई श्रद्धालु व्यवस्था और समयाभाव के बावजूद दर्शन व सेवा भाव से इस आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनते हैं। इसके बावजूद प्रतिवर्ष नए लोगों की बढ़ती भागीदारी से विदेशी धरती पर छठ पूजा का सामाजिक दायरा निरंतर विस्तृत हो रहा है।

Chhath Puja in USA Bihar Tradition Thrives Across Oceans (3)

नई पीढ़ी को मिल रहा सूर्य उपासना और संस्कारों का पाठ

पेंसिल्वेनिया के भारतीय मंदिर में आयोजित होने वाला यह पर्व विदेश में रह रहे भारतीयों के बीच आपसी आत्मीयता, सहयोग और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रतीक बन चुका है। इस महापर्व के माध्यम से विदेशों में जन्म ले रही और पल-बढ़ रही नई पीढ़ी को भी अपनी प्राचीन भारतीय परंपरा, भगवान सूर्य की आराधना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक आस्था के महत्व को करीब से जानने व समझने का अवसर मिल रहा है।

अमेरिका में छठ की यह निरंतर बहती धारा इस सार्वभौमिक सत्य को पुष्ट करती है कि सच्ची आस्था और संस्कारों की कोई सीमा या सरहद नहीं होती। मनुष्य दुनिया के चाहे किसी भी कोने में बस जाए, अपनी मातृभूमि, संस्कृति और परंपरा से उसका आत्मीय रिश्ता सदैव प्रगाढ़ बना रहता है।

यह भी पढ़ें- दादी के सुरों को पोती ने दिया डिजिटल मंच; भागलपुर की 'अंग कोकिला' अर्पिता संजो रहीं अंगिका के पारंपरिक छठ गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।