यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिजली भी कड़की तो टूट जाती हैं इस लड़की की हड्डियां, जानिए क्यों?
भागलपुर की रहनेवाली सबल परवीन एक एेसी बीमारी से परेशान हैं, जिसमें बिजली कड़कने से भी उनकी हड्डी टूट जाती ...और पढ़ें

पटना [काजल]। आसमान में बिजली भी कड़के तो सबल परवीन की हड्डियां टूट जाती हैं। सुनकर विश्वास तो नहीं होता लेकिन यह सच है। भागलपुर की रहने वाली सबल परवीन के शरीर की 90% हड्डियां टूट चुकी हैं। इसके बावजूद परवीन हिम्मत नहींं हारतीं।
सबल परवीन कहती है 'मैं अपने आपको अपंग नहीं मानती, क्योंकि मेरे इरादे बहुत मजबूत हैं। 'इसके बाद परवीन कहती हैं कि 'मेरा दिमाग सही काम करता है, बस मैं हिल नहीं पाती, जिसकी वजह से लोग मुझे तरस खाने वाली नज़रों से देखते हैं और मुझे ये अच्छा नहीं लगता।
यह भी पढ़ें: परीक्षा हॉल में लड़की ने ब्लेड से कलाई पर लिखा प्रेमी का नाम
जिले के सबौर प्रखंड के फतेहपुर निवासी शाहीन अनवर की बेटी सबल परवीन अब पंद्रह साल की हो चुकी हैं।शरीर के नाम पर हड्डियों का टेढ़ा-मेढ़ा ढांचा है। परवीन एक आम बच्चे की तरह ही पैदा हुई थीं, पर 2 साल की होने पर अचानक उनके शरीर में बदलाव होने लगे।
परवीन की मां ग़ज़ाला का कहना है कि 'जब परवीन पैदा हुई थी, तो उसकी स्किन बहुत पतली थी। डॉक्टरों ने हमें उसी समय बताया था कि परवीन की हड्डियां काफ़ी कमजोर हैं। उसे कैल्शियम की भारी मात्रा दी गई, पर परवीन पर कोई असर नहीं हुआ।'
